Doctor Verified

Period Bloating: पीरियड्स शुरू होते ही पेट फूलने लगता है? अपनाएं ये घरेलू उपाय

Bloating In Periods: पीर‍ियड्स से पहले या उस दौरान पेट फूलने पर कुछ कॉमन क‍िचन सामग्र‍ियों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जानें ऐसे 5 उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
Period Bloating: पीरियड्स शुरू होते ही पेट फूलने लगता है? अपनाएं ये घरेलू उपाय

Period Bloating Home Remedies: पीर‍ियड्स के दौरान मह‍िलाओं को कई तरह की शारीर‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्‍याओं में से एक है पेट फूलना या ब्‍लोटि‍ंग होना। कुछ मह‍िलाओं को पीर‍ियड्स शुरू होने के साथ ब्‍लोट‍िंग (Period Bloating) की समस्‍या होती है। वहीं कुछ को पीर‍ियड्स के दौरान पेट फूलने का एहसास होता है। ज्‍यादातर मह‍िलाओं में पीर‍ियड्स के पहले या दूसरे द‍िन तक पेट फूलने के लक्षण कम हो जाते हैं। पीर‍ियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍ट्रोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण आंतों में स‍िकुड़न आती है। इससे ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या हो सकती है। पीर‍ियड्स में पेट फूलने या गैस की समस्‍या को कम करने के ल‍िए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों के बारे में आगे बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।      

1. नींबू पानी का सेवन करें  

नींबू पानी में साइट्र‍िक एस‍िड मौजूद होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्‍याएं जैसे ब्‍लोट‍िंग, अपच, गैस आद‍ि से छुटकारा म‍िलता है। पीर‍ियड्स में ब्‍लोट‍िंग महसूस होने पर एक ग‍िलास पानी में नींबू डालकर पी लें। सुबह-शाम नींबू पानी का सेवन भी कर सकती हैं। ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या से छुटकारा पाने के ल‍िए अजवाइन का पानी, जीरा पानी आदि का सेवन भी कर सकती हैं।

2. नार‍ियल पानी प‍िएं 

coconut water benefits

नार‍ियल पानी का सेवन करने से पेट में बन रहे एस‍िड्स शांत होते हैं। नार‍ियल पानी का सेवन करने से पेट में एस‍िड‍िटी, ब्‍लोट‍िंग जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं। पीर‍ियड्स में ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या से बचने के ल‍िए चाय, कॉफी, कोल्‍ड ड्र‍िंक, कार्बोनेटेड ड्र‍िंक आद‍ि के सेवन से बचें। इन ड्र‍िंक्‍स का सेवन करने से पेट फूलने की समस्‍या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में कमर दर्द दूर करने के लिए करें इन 5 आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल

3. शहद और हल्‍दी वाला पानी प‍िएं 

शहद में एंटीबैक्‍टीर‍ियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। पेट फूलने की समस्‍या दूर करने के ल‍िए गुनगुने पानी में हल्‍दी और शहद म‍िलाकर पी लें। हल्‍दी में करक्‍यूम‍िन होता है ज‍िससे पेट की गैस और ब्‍लोट‍िंग, सूजन और पेट की जलन को कम क‍िया जा सकता है। 

4. दही और पुदीना खाएं 

पीर‍ियड्स में ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या होने पर दही में पुदीना की कुछ पत्तियों को तोड़कर म‍िलाएं और खा लें। दही और पुदीना म‍िलकर, पेट में डाइजेस्‍टि‍व एंजाइम को सक्र‍िय करेगा और पाचन को बढ़ाएगा। दही में चुटकी भर काला नमक म‍िलाकर खाने से भी पेट फूलने की समस्‍या दूर होती है। ब्‍लोट‍िंग दूर करने के ल‍िए दही के साथ इलायची म‍िलाकर भी खा सकते हैं। 

5. ग्रीन टी पी लें 

ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। गैस और ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर करने के ल‍िए द‍िन में 2 बार ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। ग्रीन टी के अलावा सेब के स‍िरके का सेवन भी ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर करता है। सेब के स‍िरके का सेवन करने से पेट में एस‍िड का स्‍तर संतुलि‍त हो जाता है।   

पीर‍ियड्स में ब्‍लोट‍िंग होने पर दही, पुदीना, शहद, हल्‍दी, नार‍ियल पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी और सेब का स‍िरका आद‍ि का सेवन कर सकते हैं।  

Read Next

Holi 2023: घर पर रखी चीजों से बनाएं नैचुरल होली कलर, स्किन को भी होगा फायदा

Disclaimer