Holi 2023: घर पर रखी चीजों से बनाएं नैचुरल होली कलर, स्किन को भी होगा फायदा

How To Make Natural Holi Colors: होली में आप घर पर आसान तरीकों से अलग-अलग तरह के नैचुरल कलर बना सकते हैं। जानें तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
Holi 2023: घर पर रखी चीजों से बनाएं नैचुरल होली कलर, स्किन को भी होगा फायदा


How To Make Natural Holi Colors In Hindi: होली रंगो और खुशियों का त्यौहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे के रंग गुलाल लगाकर हर गिला-शिकवा दूर कर लेते हैं। जहां प्राचीन समय में फूलों से होली खेली जाती थी। वहीं, आजकल केमिकल और पक्के रंगों से होली खेलने का चलन है। ये सिंथेटिक रंग बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं और प्राकृतिक रंगों की तुलना में सस्ते होते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सिंथेटिक रंगों से होली खेलने से त्वचा में खुजली, ड्राइनेस, चकत्ते, एलर्जी और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही प्राकृतिक चीजों की मदद से हर्बल कलर बना सकते हैं। ये रंग बिल्कुल केमिकल फ्री होते हैं और इनसे किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए, जानते हैं घर पर नेचुरल और हर्बल होली कलर बनाने का तरीका -

घर पर होली के नैचुरल रंग कैसे बनाएं - How To Make Natural Holi Colors In Hindi

हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आप नीम के सूखे पत्तों से बने पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम पाउडर को चंदन पाउडर के साथ मिला लें। इस मिश्रण को सूखे हरे गुलाल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम और चंदन, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा की ड्राइनेस और खुजली दूर होगी और त्वचा में निखार भी आएगा। अगर आप गीला रंग बनाना चाहते हैं, तो पालक और धनिया के पत्तों को उबालकर एक पेस्ट बना सकते हैं। 

पीला रंग

बेसन और हल्दी की मदद से आप पीला रंग बना सकते हैं। इसके लिए एक कप बेसन में आधा कप हल्दी मिला लें। हल्दी और बेसन त्वचा में निखार लाने के लिए फायदेमंद हैं। अगर गीला पीला रंग बनाना चाहते हैं, तो पानी में गेंदे के फूल को उबाल लें। इस पानी का इस्तेमाल पीले रंग के रूप में किया जा सकता है। 

Homemade-Natural-Holi-Colors

लाल रंग

होली पर लाल रंग बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह धूप में सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को मैदे या चावल के आटे के साथ मिला लें। सूखा लाल रंग तैयार है। अगर गीला रंग बनाना चाहते हैं, तो अनार के छिलकों को पानी में उबाल लें। इससे आपको गीला लाल रंग मिल जाएगा। अनार के छिलकों से तैयार रंग से आपकी त्वचा को गुलाबी निखार मिलेगा।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर काट लें। अब इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इस पानी को छान लें। अगर सूखा गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को मैदे के साथ मिला लें। प्राकृतिक और केमिकल फ्री गुलाबी रंग तैयार है।

अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से होली खेलना चाहते हैं, तो घर पर इन आसान तरीकों से नैचुरल होली कलर्स बना सकते हैं। इनसे किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

Read Next

त्वचा की जलन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version