पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग होना बेहद आम है। लेकिन कुछ लड़कियों को पीरियड्स में पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से अकसर लड़कियां असहज महसूस करती है और उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है। दरअसल, ब्लोटिंग की वजह से खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। इससे आपका पाचन बेहतर बनेगा, ब्लोटिंग से राहत मिलेगा और दर्द भी कम होगा।
1. दालचीनी
दालचीनी को उसके फ्लेवर और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इससे पाचन भी बेहतर बनाता है। दालचीनी का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है।
2. कीवी
कीवी में एसिटिनिडिन नामक एंजाइम होता है। यह एंजाइम पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग को भी कम करने में सहायक होता है। कीवी में पानी और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों पाचन के लिए जरूरी माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं
3. अदरक
पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन करना भी काफी लाभकारी होता है। अदरक पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। अदर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग को कम करने में मदद करते हैं। अदरक को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, यह पाचन में मदद करता है।
4. डार्क चॉकलेट
पीरियड्स के दौरान महिलाओं का चॉकलेट की क्रेविंग होती है। इसलिए उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। डार्क चॉकलेट में फाइबर, कैफीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स में भी आराम मिलता है।
5. पीनट बटर
पीनट बटर प्रोटीन और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होता है। इसमें कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग से परेशान होना पड़ता है, तो इस स्थिति में आप पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण: हार्ट की समस्या होने पर दिख सकते हैं ये 8 संकेत
6. पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद होती है। पीरियड्स के दौरान भी आप हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जी खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। साथ ही पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग और दर्द से भी मुक्ति मिल सकती है।
7. बेल पेपर
कीवी की तरह ही बेल पेपर में भी फाइबर और पानी अधिक होता है। पानी और फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही बेल पेपर में पोटेशियम भी होता है, जो ब्लोटिंग को कम करने में सहायक हो सकता है।
अगर कुछ लाइट और क्रंची खाने का मन करता है, तो आप नट्स और सीड्स का सेवन कर सकती हैं। बादाम,अखरोट और पीनट जैसी चीजों का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।