
Helpful supplements to take during periods in hindi : पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, पेट में ब्लोटिंग, कमर दर्द जैसी न जाने कितनी समस्याएं महिलाओं को झेलनी पड़ती है। कुछ महिलाओं को हर बार इस तरह की समस्या होती है, तो वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो होता है, जिस वजह से उनमें कमजोरी और अन्य समस्याएं होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके। विशेषकर, ऐसे पांच न्यूट्रिएंट्स हैं, जिनका पीरियड्स के दिनों में सेवन किया जाना हर महिला के लिए जरूरी है। वृंदावन स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानें, इनके बारे में।
पीरियड्स में लें आयरन (Iron)
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो किसी को लो ब्लीडिंग होती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर से काफी ब्लड लॉस होता है, जिसकी वजह से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। आयरन की कमी के कारण महिलाओं को चक्कर आना, मितली, थकान, सिरदर्द और एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह की प्रॉब्लम पीरियड्स जर्नी को और भी परेशानी भरा बना सकती है। इसलिए, अपनी डाइट में आयरन रिच फूड जरूर शामिल करें। इसके लिए आप, पालक, साबुत अनाज, कद्दू के बीज आदि खाएं।
इसे भी पढ़ें: समय पर नहीं होते पीरियड्स, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय
पीरियड्स के दौरान खाएं ओमेगा 3 (Omega- Fatty Acid)
पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होना बहुत आम बात है। कई बार पेट में दर्द या अकड़न की वजह से महिलाआें को पेट में सूजन आ जाती है, जिससे दर्द असहनीय हो जाता है। यह स्थिति महिलाओं को और परेशान करती है। इससे निपटने के लिए महिलाओं को ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन आवश्यक तौर पर करना चाहिए। ओमेग 3 फैटी एसिड के स्रोत के तौर पर आप मछलियां जैसे सालमन, फ्लैक्स सीड, चिया सीड और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: लड़कियों के लिए क्यों जरूरी है पीरियड्स ट्रैक करना? जानें सेहत के लिए इसके फायदे
पीरियड्स के दौरान डाइट में शामिल करें जिंक (Zinc)
पीरियड्स के दौरन महिलाओं की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें सिरदर्द, बुखार जैसी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, जिंक बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट होता है। इसकी मदद से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के प्रोडक्शन लिए अहम भूमिका निभाता है। जिंक नामक सप्लीमेंट को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आपको अपनी डाइट में काजू, बादाम, पिस्ता, अंडे, मूंगफली, चीज और साबुन अनाज जैसी चीजें शामिल करनी होंगी।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स फ्लो में अचानक बदलाव आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय
पीरियड्स में फायदेमंद है बी विटामिन (B Vitamin)
पीरियड में महिलाओं का शरीर सही ढंग से क्रिया करे, इसके लिए उनका हेल्दी होना बहुत जरूरी है। कई बार दिखने में महिलाएं स्वस्थ लगती हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान वह कमजोर और थकान से भर जाती है। ऐसा बी विटामिन की कमी के कारण होता है। पीरियड्स में इस न्यूट्रिएंट की कमी न हो, इसके लिए दूध, दही, संतरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, दाल, बीज और नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पीरियड्स में डाइट में लें मैग्नीशियम (Magnesium)
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मैग्नीशियम रिच फूड भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। असल में, पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स होते हैं, कमर में दर्द और पेट दर्द की समस्या भी बनी रहती है। इससे निपटने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है। मैग्नीशियम के बेहतर विकल्प के तौर पर आप एवोकाडो, काजू, बादाम, नट्स, बीन्स, छोले, मटर, चिया और अलसी बीज जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान जरूरी है कैल्शियम (Calcium)
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ा देनी चाहिए। दरअसल, कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं में पीरियड्स से संबंधित लक्षण उभर सकते हैं। इससे महिलाओं के लिए यह सफर काफी मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में कैल्शियम के स्रोतों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए, महिलाएं पीरियड्स के दौरान दूध, दही, टोफू जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें।
image credit: freepik