Doctor Verified

पीरियड्स के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

Joint Pain After Periods: कुछ मह‍िलाओं के ल‍िए पीर‍ियड्स का समय ज्‍यादा कठि‍न होता है। इस दौरान जोड़ों और मांसपेश‍ियों का दर्द परेशान कर सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

Joint Pain After Periods: पीर‍ियड्स का समय मह‍िलाओं और लड़क‍ियों के ल‍िए चुनौतीपूर्ण होता है। उन्‍हें कई शारीर‍िक और मानस‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। पीर‍ियड्स के द‍िनों में दर्द और मूड में बदलाव महसूस होता है। हर मह‍िला में पीर‍ियड्स के लक्षण दूसरे से अलग होते हैं। कुछ मह‍िलाएं पीर‍ियड्स के बाद या उस दौरान जोड़ों में दर्द की शि‍कायत करती हैं। लेक‍िन पीर‍ियड्स का संबंध हड्ड‍ियों से सीधे तौर पर नहीं है। ऐसे में पीर‍ियड्स के बाद या आस-पास के समय में जोड़ों का दर्द क्‍यों होता है? इसका जवाब जानने के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्‍पताल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।      

लखनऊ की रहने वाली आरती शुक्‍ला ने भी इस समस्‍या का अनुभव क‍िया है। एक द‍िन उन्‍हें जोड़ों के दर्द ने परेशान कर द‍िया। कम उम्र होने के कारण आरती को यह थकान का लक्षण लगा। लेक‍िन जब दर्द बढ़ गया, तो डॉक्‍टर के पास जाना पड़ा। जांच में कुछ नहीं न‍िकला। न तो हड्ड‍ियां कमजोर थीं और न ही जोड़ों पर कोई दबाव पड़ रहा था। फ‍िर आख‍िर उनके जोड़ों में दर्द क्‍यों उठा? एक फैम‍िली डॉक्‍टर ने आरती को बताया क‍ि कई बार पीर‍ियड्स के कारण भी जोड़ों में दर्द होता है। इस स्‍थ‍ित‍ि में आराम करना चाह‍िए और घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।   

पीरियड्स के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है?- Causes Of Joint Pain After Periods 

पीर‍ियड्स के दौरान हार्मोन्‍स में बदलाव के कारण पेल्‍व‍िक एर‍िया में दर्द के साथ-साथ कमर, पेट, जोड़ों में भी दर्द होने लगता है। पीर‍ियड्स में एस्ट्रोजन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण  जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। पीर‍ियड्स में पेल्‍व‍िक मसल्‍स में ख‍िंचाव होता है। इसके कारण मसल्‍स तनावग्रस्‍त हो जाती हैं। इससे पैर, पीठ की मांसपेश‍ियों में ऐंठन महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से जानें 5 कारण  

जोड़ों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय- Joint Pain Home Remedies 

ginger benefits for joints

अदरक का इस्‍तेमाल करें- Use Ginger For Joint Pain

अदरक में ज‍िंजरॉल नाम का कंपाउंड पाया जाता है। इसकी मदद से मांसपेश‍ियों और जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है। अदरक के रस का सेवन फायदेमंद होता है। अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक के रस को तेल के साथ म‍िलाकर घुटने पर माल‍िश करने से भी आराम म‍िलता है।    

नीलग‍िरी तेल का इस्‍तेमाल करें- Use Eucalyptus Oil 

पीर‍ियड्स में जोड़ों का दर्द दूर करने के ल‍िए नीलग‍िरी तेल का इस्‍तेमाल करें। नीलग‍िरी तेल को त्‍वचा पर लगाने से दर्द दूर हो जाता है। इलाज करने के ल‍िए नीलग‍िरी तेल को नार‍ियल या बादाम के तेल के साथ म‍िलाएं। इस म‍िश्रण से अच्‍छी तरह से माल‍िश करें। कुछ ही घंटों में दर्द दूर होता महसूस होगा। नीलग‍िरी तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके इस्‍तेमाल से दर्द और सूजन से न‍िजात म‍िलता है।

हल्‍दी का दूध प‍िएं- Drink Turmeric Milk 

दूध में कैल्‍श‍ियम होता है जो हड्ड‍ियों की सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। वहीं हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी को नेचुरल पेनक‍िलर भी कहा जाता है। जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए हल्‍दी के दूध का सेवन करें। रोज दूध प‍ीना जरूरी नहीं है। हफ्ते में 3 द‍िन हल्‍दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

डिलीवरी के बाद 'बेबी ब्लूज' से परेशान हैं? जानें क्या है यह और इससे बचने के तरीके

Disclaimer