
Benefits Of Poppy Seeds For Constipation : खसखस (Poppy Seeds) का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। ये बीज सफेद रंग के होते हैं। इनमें कैल्शियम, कैलोरी, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, मैगनीज़ व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। खसखस आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। साथ ही, कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इस लेख में खसखस के बीज से कब्ज को दूर करने के उपाय को बताया गया है। साथ ही खसखस के इस्तेमाल के बारे में बताया गया है।
खसखस कब्ज में कैसे मदद कर सकता है? Benefits Of Poppy Seeds For Constipation In Hindi
खसखस में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होती है, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होती है। फाइबर पेट की कब्ज को दूर करने में सहायक होती है। फाइबर की वजह से आपका आहार पेट की आंतों में चिपकता नहीं है। साथ ही, पेट का मल बाहर आने में भी समस्या नहीं होती है। फाइबर आंतों की मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा, खसखस में मौजूद पोषक ततव मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। खसखस में मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम आपकी गट हेल्थ को बेहतर करने में सहायक होते हैं। इसमें लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो आपके पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, खसखस कब्ज से जुड़ी अन्य पेरशानियों को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्द राहत
कब्ज के लिए खसखस का उपयोग कैसे करें? How To Use Poppy Seeds For Constipation In Hindi
कब्ज को दूर करने के लिए आप खसखस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आप आगे बताए तरीकों को अपना सकते हैं।
फलों के साथ खसखस को खाएं
कब्ज को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में फलों को शामिल कर सकते हैं। फ्रूट्स के साथ भी आप खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सलाद के साथ भी खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
खसखस की चाय
कब्ज को दूर करने के लिए आप खसखस की चाय को रोजाना डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। खसखस की चाय बनाने के लिए एक कप उबलते पानी में एक बड़ा चम्मच खसखस डालें और इसे 10 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इस पानी को छानकर पिएं।
सब्जियों में करें खसखस का उपयोग
आप रोजाना सब्जियों का सेवन करते हैं। ऐसे में आप सब्जी बनाने के बाद उसमें ऊपर से खसखस के बीज डाल सकते हैं। इससे आपकी सब्जी की पौष्टिकता बढ़ जाती है। साथ ही, आपको पेट संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें : क्या आपको भी फल खाने से होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
खसखस में कई तरह के पौष्टिक गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन 5 साल से छोटे बच्चों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खसखस के बीज देने से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।