पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्द राहत

अगर पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है तो इस तरह करें अपनी समस्या को दूर। जानें कुछ आसान उपाय जिससे मिलेगा जल्द आराम। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 02, 2023 11:45 IST
पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्द राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

खानपान की गलत आदतें अक्सर लोगों के पेट में समस्या की मुख्य वजह बनती हैं। इन गलत आदतों की वजह से लोगों को पेट दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी और पेट से आवाज आने की समस्या होती है। पेट से आवाज आने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन पेट से आवाज आना हर बार परेशानी का कारण नहीं होता है। पाचन प्रक्रिया के दौरान जब आहार अमाशय से पेट की छोटी आंत की तरफ बढ़ता है तो भी पेट से आवाज आने लगती है। लेकिन अगर आपके पेट से आवाज आने की समस्या लगातार हो रही है तो ये किसी बड़ी परेशानी का कारण हो सकता है। फूड एलर्जी, फूड इंटोलरेंस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन, आंतों में ब्लॉकेज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि के कारण भी पेट से आवाज आने का लक्षण महसूस हो सकता है। इस लेख में पुणे स्थित मणिपाल अस्पताल के मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अमौल डाहाले ने पेट से आवाज आने की समस्या से बचाव के उपायों को विस्तार से बताया। 

पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने की समस्या को कम करने के लिए किन उपायों को अपनाएं? Prevention Tips For Stop Stomach Growling In Hindi 

स्मॉल डाइट

पेट से गुड़गुड़ आवाज आने की समस्या में आप कुछ आहार लें, क्योंकि कई बार भूख लगने पर भी पेट से आवाज आने की समस्या देखी जाती है। जरूरी नहीं है कि आप कंप्लीट डाइट ही लें, स्मॉल डाइट लेने से भी आप आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं। अगर आपको एक ही समय पर पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती हो तो ये पेट खाली होने का इशारा हो सकता है। इस स्थिति में आप एक बार में अधिक खाने की अपेक्षा रोजाना 4 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना अवश्य खाएं।

इसे भी पढ़ें : पेट में गैस क्यों बनती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

stomach growling in hindi

खाना चबाचबाकर खाएं

पचान प्रक्रिया आपके द्वारा आहार को चबाने से शुरु हो जाती है। यदि आप भोजन को अच्छी तरह से चबाते हैं तो इससे भोजन आसानी से पचता है और आपको गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होती है। कई बार पाचन क्रिया में बाधा होना, एसिडिटी और गैस की वजह से भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने लगती है।

गैस करने वाले आहार का सेवन न करें

कुछ आहार और ड्रिंक गैस की मुख्य वजह होते हैं। अगर पेट में गैस की वजह से आपको पेट से आवाज आने की समस्या है तो ऐसे में आप गैस करने वाले आहार से दूरी बनाएं। कुछ लोगों को राजमा, छोले, ज्यादा तैलीय आहार, गोभी आदि से गैस की समस्या होने लगती है। इसी तरह खाना खाने के तुरंत बाद आप चाय या कॉफी लेने की वजह से भी कुछ लोगों को गैस की समस्या होने लगती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर यदि आप तुरंत खाना नहीं खा सकते हैं, तो ऐसे में आप एक गिलास पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही आप एक बार में अधिक मात्रा में पानी न पिएं। ज्यादा पानी पीने से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आने लगती है। इसलिए एक बार में कम मात्रा में ही पानी पीने की आदात डालें।

इसे भी पढ़ें : पेट में दर्द किन कारणों से हो सकता है? जानें 13 वजह

खाने के बाद टहलने की आदात डालें

खाना खाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद टहलने की आदात डालें। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपके पेट से गुड़गुड़ की आवाज कम हो  सकती है। पाचन क्रिया बेहतर होने से आपको डायबिटीज व अन्य रोगों का खतरा कम होता है।

अगर आपको पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने की समस्या किसी सामान्य कारण की वजह से हो रही है तो ऐसे में आप ऊपर बताए गए उपायों से आराम पा सकते हैं। लेकिन पेट में गुड़गुड़ की आवाज लगातार आ रही हो और आपको पेट दर्द और गैस व अन्य समस्या अधिक हो तो ऐसे में डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

Disclaimer