Stomach Pain Causes in Hindi: पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है। बच्चों को तो अकसर ही पेट में दर्द का सामना करना पड़ता है। दरअसल, पेट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। यह शरीर की कार्यप्रणाली में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में कोई भी आंतरिक समस्या होती है, तो यह पेट से जुड़ी हो सकती है। खाना सही से न पचना, गैस या एसिडिटी पेट में दर्द के आम कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको पेट में दर्द होने के साथ ही खट्टी डकार, बुखार, उल्टी, पेट फूलना, मल में खून निकलना, सांस लेने में तकलीफ, पेट में भारीपन जैसे लक्षण भी महसूस होते हैं तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि ये स्थितियां गंभीर हो सकती हैं और जैसे-जैसे समस्या बढ़ती जाती है, परेशानियां भी बढ़ती जाती हैं। तो चलिए, जानते हैं पेट में दर्द किन किन कारणों से होता है? या फिर पेट में दर्द के कारण क्या है?
पेट में दर्द किन किन कारणों से होता है?- Stomach Pain Causes in Hindi
1. कब्ज और गैस
कब्ज और गैस को पेट में होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण माना जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति का खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पेट में जमा मल आंतों में ही चिपक जाता है और मल त्याग में दिक्कत आती है। कभी-कभार कब्ज बनना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर 2-3 दिनों तक कब्ज बनती है, तो यह पेट दर्द समेत कई समस्याएं पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
2. खाना डाइजेस्ट न हो पाना
खाना डाइजेस्ट न हो पाना यानी अपच की समस्या होने पर भी पेट में दर्द महसूस हो सकता है। अगर आप कुछ खाते हैं और वजन खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, तो इस स्थिति में आपको पेट में दर्द हो सकता है। अपच एक सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन इसकी वजह से पेट से जुड़े कई रोग हो सकते हैं। इसमें पेट दर्द भी शामिल है।
3. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई महिलाओं में होने वाली एक समस्या होती है। इस स्थिति में महिलाओं को पेशाब के दौरान जलन, दर्द आदि महसूस हो सकता है। साथ ही जननांगों में खुजली हो सकती है। इसके अलावा यूटीआई पेट में दर्द का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर आपको बार-बार यूटीआई होता है, तो आपको पेट में दर्द भी अधिक बार हो सकता है।
4. मासिक धर्म के दौरान ऐंठन
पीरियड्स भी महिलाओं में होने वाले पेट दर्द का एक कारण बन सकता है। इस स्थिति में कुछ महिलाओं को हल्का, तो कुछ को गंभीर पेट दर्द का अनुभव हो सकता है। मासिक धर्म के दौरान ऐंठन की वजह से भी पेट में दर्द हो सकता है। लेकिन जैसे ही पीरियड्स खत्म होते हैं, पेट दर्द में भी आराम मिल जाता है।
5. हर्निया
हर्निया एक गंभीर बीमारी होती है। दरअसल, जब पेट का कोई अंदरूनी अंग छेद के माध्यम से बाहर निकलने लगता है, तो इसी स्थिति को हर्निया के रूप में जाना जाता है। पेट में दर्द हर्निया का एक आम लक्षण होता है। अगर किसी व्यक्ति को हर्निया की दिक्कत है, तो उसे गंभीर पेट दर्द हो सकता है। इस स्थिति में उसे पेट दर्द का बार-बार सामान करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- पेट में दर्द और जलन को कम करने के लिए घरेलू उपाय
- 6. अपेंडिसाइटिस
- 7. फूड पॉइजनिंग
- 8. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम
- 9. अल्सर या फोड़ा
- 10. क्रोहन रोग
- 11. अल्सरेटिव कोलाइटिस
- 12. पित्त की पथरी
- 13. पेल्विक क्षेत्र की सूजन की बीमारी
Stomach Pain Reasons in Hindi: पेट में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं। पेट में दर्द के कुछ कारण आम तो कुछ गंभीर हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको पेट में दर्द होता रहता है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।