पेद दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें कैसे करें घर पर पेट दर्द का इलाज

पेट दर्द एक आम समस्या है, जो अक्सर ज्यादा खाने, गलत चीजें खाने या गलत समय पर खाने के कारण हो जाती है। अगर पेट दर्द का कारण खानपान की गड़बड़ी है, तो ये जल्दी ठीक हो जाता है। मगर कई बार पेट दर्द के साथ-साथ लोगों में दस्त और उल्टी की भी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ये फूड प्वायजनिंग के लक्षण होते हैं। ऐसे में पेट दर्द होने पर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेद दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें कैसे करें घर पर पेट दर्द का इलाज


पेट दर्द एक आम समस्या है, जो अक्सर ज्यादा खाने, गलत चीजें खाने या गलत समय पर खाने के कारण हो जाती है। अगर पेट दर्द का कारण खानपान की गड़बड़ी है, तो ये जल्दी ठीक हो जाता है। मगर कई बार पेट दर्द के साथ-साथ लोगों में दस्त और उल्टी की भी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ये फूड प्वायजनिंग के लक्षण होते हैं। ऐसे में पेट दर्द होने पर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आइए आपको हम इस समस्या का हल बताते हैं और यह भी बताते हैं कि घर पर आप आसानी से पेट दर्द का इलाज कैसे कर सकते हैं।

पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • फास्टफूड्स आपका पेट खराब कर सकते हैं और इसकी वजह से आपके पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। फास्टफू़ड्स में तेल, मसाले और अन्य कई हानिकारक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है।
  • पेट दर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन न करें, क्योंकि ये आपके पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है और दर्द को बढ़ा सकता है।
  • मसालेदार भोजन से आपके पाचन और पेट दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा मसालेदार भोजन ज्यादा खाने से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
  • दूध से बने प्रोडक्ट्स को (दही और छाछ को छोड़कर) पचाना कठिन होता है इसलिए अगर आपके पेट में दर्द है तो आपको दूध नहीं पीना चाहिए।
  • बीन्स में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं और ये शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं मगर पेट दर्द होने पर इन्हें खाना आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
  • पेट दर्द होने पर गन्ने का जूस न पिएं।

इसे भी पढ़ें:- पेट कर रहा है परेशान तो खाएं ये 7 चीजें, दूर होगी हर समस्या

पेट दर्द में क्या खाना चाहिए?

  • बिना तेल, मसाले के बनी मूंग की दाल की सादी खिचड़ी खाएं। ये पचाने में आसान होती है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है।
  • फलों में सिर्फ केले, नींबू, संतरे, अमरूद और मौसमी का सेवन करें। पेट दर्द में आम या अनानास का सेवन ठीक नहीं होता है।
  • पेट दर्द होने पर बहुत हल्का और पौष्टिक खाना खाना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि खाने में कच्चे सलाद और सब्जियां शामिल हों।
  • नारियल पानी पीना भी पेट दर्द में फायदेमंद होता है।
  • अगर कब्ज या अपच के कारण दर्द है, तो आम का पन्ना जिसमें पुदीना हो या बेल का शर्बत भी फायदेमंद हो सकता है।

पेट दर्द का घर पर कैसे करें इलाज?

  • पेट दर्द होने पर दही और छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। दही या छाछ में 2 चुटकी काला नमक और 1 चुटकी पिसा जीरा मिलाएं और सेवन करें।
  • आधा चम्मच मेथी के दानों को चबाकर आधा ग्लास पानी पी लें। पेट दर्द से थोड़ी देर में राहत मिल जाएगी।
  • पेट दर्द के साथ दस्त होने पर सादा पानी न पिएं, बल्कि पानी उबालकर पिएं।
  • अगर गर्मी के मौसम में पेट दर्द हो, तो पानी में एक नींबू निचोड़ें और 2 चुटकी काला नमक डालकर पिएं।
  • दस्त होने पर ईसबगोल की भूसी खाएं या केला खाएं।
  • एक चम्मच अदरक का रस पीकर तुरंत 2 घूंट पानी पी लें। इससे पेट दर्द से थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा।
  • उल्टी या दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए पर्याप्त तरल पदार्थ लेते रहें।

इसे भी पढ़ें:- गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या है तो ध्यान रखें ये 6 बातें, जल्द मिलेगा आराम

पेट दर्द होने पर इन बातों का ध्यान रखें

  • अगर पेट दर्द के साथ कई बार उल्टियां और दस्त हों, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
  • अगर घरेलू उपायों से पेट दर्द में 1-2 घंटे में आराम न मिले, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर पेट में दर्द अंदरूनी हिस्से में, शरीर के बाएं या दाहिने हिस्से में महसूस हो, तो चिकित्सक को दिखाएं।
  • अगर पेट और सीने में दर्द के साथ पसीना आए, तो मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में ले जाएं।
  • पेट दर्द बहुत सामान्य है मगर कई बार ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है इसलिए कुछ भी असामान्य होने पर चिकित्सक से जल्द से जल्द संपर्क करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या है तो ध्यान रखें ये 6 बातें, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version