पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

पेट दर्द का कारण:  पेट दर्द हर किसी में अलग हो सकता है। जैसे कि महिलाओं में पीरियड्स में पेट दर्द होता है, तो बच्चे और बूढ़ों में इसके अलग कारण हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द का कारण:  इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

आपकी लाइफस्टाइल खराब हो या फिर आप अनहेल्दी खाना खा लें, इन सबका असर आपके पेट पर होता है। हमारा पाचन तंत्र कई हिस्सों में काम करता है। जैसे कि शुरुआत तो मुंह के लार और पाचक एंजाइम्स से होती है पर बाद में पेट का एसिड लेवल, मेटाबोलिज्म, छोटी आंत, बड़ी आंत, लिवर और किडनी जैसे अंग भी इसमें शामिल हो जाते हैं। इनमें से किसी की भी गतिविधियों में गड़बड़ी होने से लोगों को पेट दर्द की समस्या हो जाती है। पेट दर्द असल में कई बीमारियों का लक्षण है, इसलिए आप ये बस महसूस करके बता नहीं सकते आपको पेट दर्द क्यों हो रहा है (Why does my stomach hurt)। तो, आइए आज उन बीमारियों और शारीरिक स्थितियों के बारे में जानते हैं जिसके कारण लोगों को पेट दर्द होता है।

Insidepoordigestion

पेट दर्द का कारण-Causes of stomach pain in hindi

हमारा पाचन तंत्र का हिस्सा हमारे मुंह से लेकर किडनी और रेक्टम तक फैला हुआ है। हम जो भी शरीर के अंदर डालते हैं वो सब कुछ इनसे हो कर गुजरता है। इसलिए पेट दर्द का कारणों में आपके शरीर की कई स्थितियां शामिल हो सकती हैं। साथ ही कुछ बीमारियां भी इनमें शामिल हैं जिसकी वजह से लोगों को पेट दर्द होता है। जैसे कि

1. खराब पाचन तंत्र 

पाचन संबंधी समस्याओं में कई चीजें आती हैं। जैसे कि अगर आपके पेट में  किसी भी कारण से गैस बन रहा है तो आपको पेट दर्द हो सकता है। इसी तरह अगर आपको अपच और कब्ज की समस्या है तो भी आपको पेट दर्द महसूस हो सकता है। कुल मिला कर इसे ऐसे समझें जब आप कुछ खाते हैं और आपका पेट उसे सही से पचा नहीं पाता है और उससे उसे नुकसान होता है, तो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

2. अपेंडिसाइटिस के कारण

अपेंडिसाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें कि रोगी को लगातार पेट दर्द होता है। दरअसल, ये आंतों में इंफेक्शन, पेट में हानिकारक बैक्टीरिया के बढ़ जाने से और लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने से हो सकता है। इसमें होता यह है कि इन चीजों की वजह से आपकी अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है या फिर अपेंडिक्स ब्लॉक हो जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति अपने पेट में दर्द महसूस करता है, जो कि  अपेंडिसाइटिस का ही एक लक्षण है।

3. खराब खान-पान के कारण

खराब खान-पान के कारण अक्सर लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।  फूड प्वाइजनिंग के कारणों को देखें तो, उनमें शामिल है खराब खाना, बासी खाना, गंदा पानी पीना या फिर संक्रमित पानी पीना। इसके अलावा बिना हाथ धोए भोजन करना, अधपके मांस का सेवन और डेयरी उत्पादों का सेवन से भी हमारे शरीर में फूड प्वाइजनिंग हो जाती है और जिसका प्राथमिक लक्षण है पेट दर्द और उल्टी। ऐसे में अगर आपको कुछ खाने के बाद पेट दर्द हो या उल्टी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जा कर दवा ले लें। 

इसे भी पढ़ें : सामान्य आवाज का तेज सुनाई देना है हायपरएक्यूसिस रोग का संकेत, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

4. डायवर्टिकुलाइटिस के कारण

डायवर्टिक्युलाइटिस पेट से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें कि हमारा मलाशय (कोलन) प्रभावित हो जाता है। यह समस्या अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होती है। होता ये है कि कम फाइबर वाला खाने के कारण या फिर खराब डाइट के कारण आपके कोलन में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। इसी दौरान लोग पेट में दर्द के लक्षणों का भी अनुभव करते हैं। हालांकि, इसके साथ रोगी को और भी कई लक्षण महसूस होते हैं जैसे कि कब्ज, ऐंठन और उल्टी। 

5. ब्लोटिंग होने पर

ब्लोटिंग होने पर हमारा पेट फूल जाता है और फिर दर्द होने लगता है। ये पेट की लेयरिंग में आए सूजन के कारण होता है। ब्लोटिंग के कई कारण हो सकते हैं लेकिन लक्षणों में रोगी आमतौर पर पेट दर्द ही महसूस करता है। 

Inside2causesofstomachpain

6. पेट में इंफेक्शन होने पर

पेट में इंफेक्शन के कारण लोगों को बहुत तेज पेट दर्द होता है। ये बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। ऐसे में रोगी को लगातार पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टी और दस्त होता है। इस तरह पेट में दर्द होना इस बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज ना करें। 

इसे भी पढ़ें : क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है? जानें इस समस्या का कारण और इलाज

7.  महिलाओं में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और एंडोमेट्रिओसिस के कारण

महिलाओं में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और एंडोमेट्रिओसिस के कारण पेट दर्द हो सकता है। दरअसल, पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में यूट्रस और डाइजेशन से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण पेट दर्द महसूस होता है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव होने की वजह से शरीर के अलग-अलग फंक्शन में बदलाव आने लगते हैं, जिसमें कई बार आपको पेट दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा एंडोमेट्रिओसिस में भी पेट दर्द लक्षण के रूप में नजर आ सकता है। दरअसल, एंडोमेट्रिओसिस में गर्भाशय के अंदर के टिशू बढ़कर गर्भाशय के बाहर आने लगते हैं। यह फैलोपियन ट्यूब और ओवरिज के अंदर तक फैल सकता है। ऐस में पेल्विव एरिया और यूट्रस का दर्द आपको पेट तक महसूस हो सकता है। 

तो, पेट दर्द इन तमाम कारणों को जानें और इससे बचाव की कोशिश करें। नॉर्मल पेट दर्द में आप पेट दर्द के घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं जैसे कि अजवाइन और गर्म पानी का सेवन आदि। लेकिन आपको तेज दर्द है और वो ठीक नहीं हो रहा तो, अपने डॉक्टर को दिखाएं और इसकी जांच करवाएं। 

All images credit: freepik

Read Next

क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है? जानें इस समस्या का कारण और इलाज

Disclaimer