Fact Checked

क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है? जानें इस समस्या का कारण और इलाज

पेशाब के साथ झाग की समस्या होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षणों और कारणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं लक्षण, कारण और उपचार
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है? जानें इस समस्या का कारण और इलाज


जब शरीर में किसी प्रकार की समस्या हो जाती है या शरीर किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो कई लक्षण  नदर आते हैं। उन्हीं लक्षणों में पेशाव में गंध या उसके रंग में बदलाव आदि भी शामिल हैं। लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि कभी-कभी पेशाब के साथ झाग भी नजर आता है। ऐसे में हमारे मन में सबसे पहले ये सवाल आता है कि क्या ये कोई गंभीर समस्या है? बता दें कि पेशाब से झाग आने के पीछे कई कारण ( आम और गंभीर) हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले उन कारणों को पहचानना जरूरी है।  आज का मेरा लेख इन्हीं कारणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब से झाग आने के पीछे क्या क्या कारण होते हैं। साथ ही लक्षण और बचाव भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

 

पेशाब में झाग के साथ दिखने वाले लक्षण

जब व्यक्ति को पेशाब के साथ झाग नजर आए तो यह एक आम समस्या है। लेकिन यदि झाग के साथ शरीर में कुछ और बदलाव नजर आएं तो ऐसे में विचार करने की जरूरत है। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति के सिर में दर्द होना।

2 - व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगना।

3 - व्यक्ति का वजन कम होना

4 - उल्टी जैसा महसूस होना।

5 - सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।

6 - अनिद्रा की समस्या होना।

7 - त्वचा का रूखा होना।

8 - त्वचा में खुजली होना।

9 - व्यक्ति को थकान महसूस करना।

10 - भूख की कमी हो जाना।

12 - चेहरे, हाथों, पैरों में सूजन महसूस करना।

 इसे भी पढ़ें- शिशु के पेशाब से बदबू आने के कारण, लक्षण और इलाज

पेशाब में झाग आने के कारण

1 - जब व्यक्ति के पेशाब के माध्यम से प्रोटीन निकलने लगता है तब भी व्यक्ति के पेशाब से झाग आ सकता है। पेशाब में प्रोटीन मौजूद होता है जो झाग उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में प्रोटीन निकलने का मुख्य लक्षण पेशाब से झाग आना माना जाता है।

2 - पेशाब में झाग आने के पीछे एक कारण शरीर में पानी की कमी भी है। बता दे कि जब शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो पेशाब से झाग आना स्वभाविक है।

3 - जब पुरुषों का वीर्य बाहर निकलने की बजाए मूत्राशय में चला जाता है तब भी पेशाब में झाग आ सकता है।

4 - जब व्यक्ति किडनी से संबंधित समस्या का शिकार हो जाता है तब भी यह समस्या हो सकती है। इससे संबंधित रिसर्च भी सामने आई है रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

5 - जो लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त होते हैं, उनके पेशाब से झाग आने की समस्या हो सकती है।

 इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून आना हो सकता है हेमाट्यूरिया रोग का संकेत, एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

पेशाब से झाग आने की समस्या को दूर करने के उपाय

कुछ घरेलू तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ये घरेलू तरीके निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए जिससे व्यक्ति हाइड्रेट रह सके।

2 - अपनी दिनचर्या में व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम और योग को जोड़ना चाहिए।

3 - पेशाब को ज्यादा देर रोककर नहीं रखना चाहिए। इससे भी झाग आने की समस्या हो सकती है।

4 - व्यक्ति को अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों को जोड़ना चाहिए।

5 - लिक्विड डाइट का सेवन करना चाहिए।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पेशाब में झाग आने की समस्या गंभीर और आम दोनों हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को इस समस्या का सामना करने केलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऊपर बताए गए लक्षणों और कारणों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेशाब से झाग आने की समस्या कितनी गंभीर और कितनी आम है। बता दें कि पेशाब से झाग आना चिंता की बात नहीं है लेकिन यदि झाग के साथ पेशाब के रंग में बदलाव भी आ रहा है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। अगर गर्भवती महिलाओं को यह समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

पेट की समस्याएं दूर रखने के लिए एक्सपर्ट से जानें 10 टिप्स, सही रहेगा आपका बॉवेल मूवमेंट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version