हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण

Hand and Legs Pain Causes in Hindi: अगर आपको हाथों और पैरों में दर्द होता है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जानें, हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण


Hand and Legs Pain Causes in Hindi: थकान या कमजोरी की वजह से हाथों और पैरों में दर्द होना सामान्य माना जाता है। मल्टीविटामिंस, हेल्दी डाइट की मदद से हाथों और पैरों में होने वाले दर्द में काफी आराम मिल जाता है। लेकिन कई बार हाथों और पैरों में दर्द किसी-न-किसी बीमारी की वजह से होता है। हाथों और पैरों में दर्द जोड़ों, टेंड्न, लिगामेंट्स या नसों की समस्याओं के कारण हो सकता है। इन स्थितियों में हाथों और पैरों में दर्द सामान्य या गंभीर हो सकता है। इतना ही नहीं इन स्थितियों में हाथों और पैरों में जलन भी महसूस हो सकती है। तो चलिए जानते हैं, हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? (Hand and Legs Pain Causes in Hindi)

हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है?- Hand and Legs Pain Causes in Hindi

1. पेरिफेरल न्यूरोपैथी

पेरिफेरल न्यूरोपैथी की वजह से हाथों और पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। आपको बता दें कि पेरिफेरल न्यूरोपैथी पेरिफेरल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचने की वजह से होता है। पेरिफेरल शरीर में मौजूद कई नसों से बना होता है। इसमें हाथ और पैर भी शामिल होते हैं। ऐसे में जब पेरिफेर नसें डैमेज होने लगती हैं, तो हाथों और पैरों में दर्द का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण

2. गठिया

गठिया को हाथों और पैरों में होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण माना जाता है। गठिया की वजह से हाथों और पैरों के जोड़ों में सूजन हो सकती है, साथ ही दर्द का अनुभव भी हो सकता है। वैसे तो गठिया कई प्रकार के होते हैं। लेकिन ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइड गठिया (आरए) हाथों और पैरों में दर्द पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपको गठिया की दिक्कत है, तो आप अकसर ही हाथों और पैरों में दर्द का अनुभव कर सकते हैं। 

3. ल्यूपस

ल्यूपस एक क्रोनिक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसकी वजह से पूरे शरीर में सूजन और दर्द होने लगती है। यह बीमारी त्वचा, जोड़ों और आंतरिक अंगों को प्रभावित करती है। इसमें हृदय और किडनी भी शामिल होते हैं। ल्यूपस शरीर को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को थकान, कमजोरी, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, हाथों और पैरों में दर्द महसूस हो सकता है।

4. फाईब्रोम्यल्गिया

फाईब्रोम्यल्गिया भी एक क्रोनिक बीमारी होती है। इसकी वजह से हाथों और पैरों समेत पूरे शरीर में दर्द हो सकता है। अगर आपको हाथों और पैरों में गंभीर दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में आपको फाईब्रोम्यल्गिया की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। फाईब्रोम्यल्गिया में आपको थकान, सिरदर्द और अनिद्रा जैसे लक्षणों से भी गुजरना पड़ सकता है।ट

इसे भी पढ़ें- हाथ और पैरों में जलन क्यों होती है? जानें 5 कारण

5. मल्टीपल स्केलेरोसिस

मल्टीपल स्केलेरोसिस एक क्रोनिक बीमारी है। यह बीमारी नसों को नुकसान पहुंचाती है। इस स्थिति में व्यक्ति को हाथों और पैरों में दर्द, सुन्नता और जलन का अहसास हो सकता है।

Hand and Legs Pain Causes in Hindi: कई बार हाथों और पैरों में दर्द होना सामान्य होता है। लेकिन पेरिफेरल न्यूरोपैथी, गठिया, ल्यूपस, फाईब्रोम्यल्गिया और मल्टीपल स्केलेरोसिस की वजह से भी व्यक्ति को हाथों और पैरों में दर्द का अनुभव हो सकता है।

Read Next

मल के साथ अनपचा खाना क्‍यों न‍िकलता है? जानें कारण और खाना पचाने के उपाय

Disclaimer