Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण

Finger Pain Reasons in Hindi: कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में दर्द होने लगता है। हाथ पैर की उंगलियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं।

Hand and Foot Finger Pain Reasons in Hindi: कई बार हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द होना सामान्य होता है। लंबे समय तक टाइपिंग करने, हाथों की स्ट्रेचिंग न करने से उंगलियों में दर्द महसूस हो सकता है। वहीं टाइट सैंडल्स या जूते पहनने की वजह से पैरों की उंगलियों में दर्द होना आम माना जाता है। लेकिन कई बार हाथ पैर की उंगलियों में दर्द के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए, हाथ पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? हाथ पैर की उंगलियों में दर्द के कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. गठिया

गठिया हाथों और पैरों की उंगलियों में दर्द का एक आम कारण हो सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस और ऑस्टियोअर्थराइटिस की वजह से उंगलियों में दर्द महसूस हो सकता है। इस स्थिति में उंगलियों में सुन्नपन और झुनझुनी भी हो सकती है। दरअसल, गठिया होने पर नसों में रक्त प्रवाह रुक जाता है। इस वजह से उंगलियों में रेडनेस, सूजन और दर्द महसूस हो सकता है।

hand finger pain

2. कार्पल टनल सिंड्रोम

कार्पल टनल सिंड्रोम माध्यिका तंत्रिका को प्रभावित करता है। यह नर्व कलाई में कार्पल टनल से होकर निकलती है। ऐसे में अगर टनल में नसें संकुचित या सूज जाती हैं, तो इससे हाथ की उंगलियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ ही उंगलियों में झुनझुनी और सुन्नता भी पैदा हो सकती है। कार्पल टनल सिंड्रोम का दर्द उंगुलियों से शुरू होता है और हाथ तक फैल सकता है

इसे भी पढ़ें- Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण

3. गैंग्लियन सिस्ट

गैंग्लियन सिस्ट में गांठें बनती हैं, जो तरल पदार्थों से भरे होते हैं। यह गांठ कलाई और हाथों के जोड़ों पर निकल सकती हैं। गांठों का आकार अलग-अलग हो सकता है। वैसे तो ये गांठें हानिरहित होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसकी वजह से हाथ की उंगलियों में दर्द और झुनझुनी पैदा हो सकती है। गैंग्लियन सिस्ट किसी भी उम्र के लोगों में विकसित हो सकती है।

4. उंगलियों में इंफेक्शन

हाथ या पैर की उंगलियों पर होने वाले इंफेक्शन की वजह से भी दर्द हो सकता है। उंगलियों में कट और घाव कभी-कभी संक्रमण का कारण बन सकते हैं। उंगलियों में संक्रमण होने पर दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही उंगलियों में सूजन और रेडनेस आ सकती है।

hand finger pain

5. डायबिटीज

डायबिटीज शरीर की नसों को नुकसान पहुचा सकती है। इसकी वजह से हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही सुन्नता, झुनझुनी भी हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार, जानें डॉक्टर से

6. रक्त वाहिकाओं को नुकसान

रक्त वाहिकाओं को कई कारणों से नुकसान पहुंच सकता है। यह डायबिटीज, धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हो सकती है। जब रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, तो हाथों और पैरों की नसों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। यह समस्या नसों तक ले जाने वाली ऑक्सीजन को सीमित करता है, इससे हाथ पैर की उंगलियों में दर्द हो सकता है।

Hand and Foot Finger Pain Causes in Hindi: गठिया, कार्पल टनल सिंड्रोम, गैंग्लियन सिस्ट, इंफेक्शन और डायबिटीज हाथ पैर की उंगलियों में दर्द होने के मुख्य कारण माने जाते हैं। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई समस्या है, तो इसका इलाज जरूर करवा लें। क्योंकि समय बढ़ने पर ये हाथ और पैर की उंगलियों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

Read Next

आंखों का जाला कैसे दूर करें? जानें आसान घरेलू नुस्खे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2022 21:50 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content