उंगलियों के सूजन को न करें नजरअंदाज, जानें उंगलियों में सूजन आने के कुछ बड़े कारण

अधिकतर तो उंगलियों पर सूजन सर्दियों में होती है। लेकिन बहुत सी बार उंगलियों पर सूजन के अन्य कारण भी होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
उंगलियों के सूजन को न करें नजरअंदाज, जानें उंगलियों में सूजन आने के कुछ बड़े कारण


कई बार हमारी उंगलियां सूज जाती हैं। हमारी उंगलियों के जोड़ों पर सूजन आ जाती है। जिस वजह से सूजी हुई उंगुलियों में से अंगूठी पहनने या निकालने में भी तकलीफ होती है। सूजन तब होती है जब शरीर के तरल पदार्थ ऊतकों या जोड़ों में इकट्ठा होते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे नमक अधिक खाना। परंतु इस कारण से आपको ज्यादा तकलीफ नहीं होती और यह ज्यादा चिंता का विषय भी नहीं होता। इसके अलावा और भी निम्नलिखित कारणों से आपकी उंगलियों में सूजन आ सकती है।

Insideswellinginhands

1. एक्सरसाइज करने से (exercise and heat)

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपके हृदय, मसल व फेफड़ों को उस वर्कआउट करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसलिए आपका ब्लड आपकी बाहों की तरफ न आकर हृदय, फेफड़ों व आपकी मसल्स की तरफ जाता है। ब्लड वेसल्स में इस बदलाव के कारण वे थोड़ी सी फैल जाती हैं। जो सूजन का एक मुख्य कारण होती है।

2. चोट लगना (Injury)

चोट लगने के कारण अक्सर उस जगह पर सूजन आ जाती है। यदि आप के शरीर की कोई हड्डी टूट जाती है या कहीं कोई गहरी चोट लग जाती है तो उस जगह सबसे अधिक सूजन होती है। यदि आपकी उंगली चोट लगने की वजह से सूज गई है और अब मुड़ भी नहीं पा रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। 

3. इंफेक्शन (Infection)

 कई बार नाखूनों के बैक्टीरिया या अन्य गंद भरने के कारण आपकी उंगलियों में इंफेक्शन हो जाता है। जो की सूजन का एक कारण हो सकता है। आपकी उंगलियों पर छोटे छोटे लाल रंग के दाने भी हो सकते हैं, जो इंफेक्शन का ही एक रूप होता है। यदि इन्हे समय पर डॉक्टर को न दिखाया गया तो यह इंफेक्शन और अधिक फैल भी सकता है। 

4. दवाइयों का सेवन (Medicine)

यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं और अधिक दवाइयों खाते हैं। तो हो सकता है यह भी उंगलियां सूजने का एक कारण हो। दर्द में लीं गईं दवाइयों जैसे एस्प्रिन आदि या स्टेरॉइड खाने से भी आपकी उंगलियां अधिक सूजती हैं। इसलिए आप दवाई खाने की बजाय कुछ ऐसे उपायों को ट्राई करें जिनकी मदद से आप ठीक भी हो जाएं और आपको दवाइयों के साइड इफेक्ट भी न झेलने पड़े।

इसे भी पढ़ें : कौन सी चीजें सोरिएटिक गठिया को और भी बदतर बना सकती हैं, जानें किन चीजों से बचना है आपके लिए जरूरी

5. किडनी की बीमारी (Kidney Disease)

 यदि आप की किडनी में कोई गड़बड़ी है तो सबसे पहला लक्षण आपकी उंगलियों में ही दिखाई देते हैं। आपकी उंगलियां व आपके पैर सूज जाते हैं। किडनी में बीमारी उन लोगो को ज्यादा होती है जो पहले से ही बीपी या टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हैं। यदि आपकी उंगलियां सूज गई हैं तो आपको एक बार अपने किडनी टेस्ट अवश्य करा लेने चाहिए। 

6. प्रेग्नेंसी (Pregnancy)

यदि आप प्रेगनेंट हैं तो आपके शरीर के विभिन्न अंग जैसे हाथ, पैर, उंगलियां आदि का सूजना बहुत आम है। लेकिन यदि आप को अचानक से कहीं सूजन होती है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। हो सकता है कि आप को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो। इस वजह से भी यह सूजन आ सकती है। अतः आपको एक बार अपने डॉक्टर को अवश्य दिखा लेना चाहिए। 

Insidepregnancyswelling

7. सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease)

सामान्य लाल रक्त कोशिकाएं डोनट्स की तरह दिखती हैं और लचीली होती हैं। जब आपको सिकल सेल रोग होता है, तो कोशिकाएं कठोर और अर्धचंद्राकार होती हैं। ये छोटी रक्त वाहिकाओं में फंस जाती हैं और रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करतीं हैं। इसलिए हाथों और पैरों में, दर्दनाक सूजन का कारण बनतीं हैं। अन्य समस्याओं में संक्रमण, एनीमिया, स्ट्रोक और अंधापन भी शामिल हैं।

8. रायनौद की बीमारी (Raynaud’s Disease)

यह एक दुर्लभ समस्या है, जो आपकी उंगलियों और पैर की उंगलियों में रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है। जब आप ठंड या अत्याधिक तनाव  में होते हैं, तो यह उन्हें सिकोड़ देती है। रक्त प्रवाह का अभाव आपकी उंगलियों के जोड़ों को ठंढा और दर्दनाक बनाता है। वे सफेद या नीले रंग में बदल सकते हैं। जब वाहिकाएं खुल जाती हैं और खून का दौरान सही होता  है, तो आपकी उंगलियां सूज सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र नहीं इन 3 कारणों से होता है घुटने के पीछे दर्द? इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स

9. स्क्लेरोदेर्मा (Scleroderma)

यह एक प्रतिरक्षा प्रणाली की बीमारी है जो आपके शरीर में कोलेजन नामक एक प्रोटीन को बहुत अधिक मात्रा में बनाती है।  यह प्रोटीन त्वचा को गाढ़ा और सख्त करता है और शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। आपके हाथ कठोर हो सकते हैं और आपकी उंगलियां सॉसेज की तरह फूल सकती हैं। कुछ लोगों में हल्के लक्षण होते हैं। अधिक गंभीर मामलों में, जख्म हो सकता है। स्क्लेरोडर्मा खत्म नहीं होता  लेकिन इसका इलाज किया जा सकता है।

गठिया सूजन, दर्द और उंगलियों की कठोरता का कारण बनता है। लक्षण अक्सर हाथ के जोड़ों में पहले दिखाई देते हैं। गठिया उन लोगों को प्रभावित कर सकता है जिनकी त्वचा की स्थिति सोरायसिस कहलाती है। यह अक्सर उंगलियों और पैर की उंगलियों में सॉसेज जैसी सूजन का कारण बनता है। दो तरह की गठिया होती है और दोनों ही  गठिया के प्रकार गंभीर हैं और उपचार के बिना शरीर की अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Read more articles on Other Diseases In Hindi

Read Next

कौन सी चीजें सोरिएटिक गठिया को और भी बदतर बना सकती हैं, जानें किन चीजों से बचना है आपके लिए जरूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version