Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Doctor Verified

आंखों का जाला कैसे दूर करें? जानें आसान घरेलू नुस्खे

Aankhon Ka Jala Kaise Hataye: आंख में जाला पड़ने पर धुंधला दिखाई देने लगता है, जानें आंखों का जाला हटाने के उपाय।

Aankhon Ka Jala Kaise Hataye: आंख से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं बढ़ती उम्र के साथ देखने को मिलती हैं। हालांकि आज के समय में खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण आंखों की समस्याएं कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही हैं। आंख से जुड़ी समस्या जैसे आंख की रोशनी कम होना, आंख में दर्द और इन्फेक्शन, कॉर्निया में दिक्कत आदि अब कम उम्र के लोगों में भी हो रही है। उम्र से जुड़ी आंखों की एक समस्या है आंख में जाला पड़ना। आंख का जाला वैसे तो बढ़ती उम्र के कारण होने वाली समस्या है, लेकिन कुछ कारणों से कम उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। आंख का जाला एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से आंख की रोशनी कमजोर हो जाती है और देखने में परेशानी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं आंख का जालन क्यों होता है और इसे दूर करने के लिए कुछ आसान नुस्खों के बारे में।

आंख का जाला क्या है?- What is Eye Net Problem in Hindi

Aankhon Ka Jala Kaise Hataye

आंख का जाला बढ़ती उम्र के कारण होने वाली एक समस्या है। इस समस्या में मरीज को धुंधला दिखना शुरू हो जाता है या देखने में परेशानी होती है। सीतापुर आंख अस्पताल के डॉ धर्मेंद्र के मुताबिक कई बार यह समस्या मोतियाबिंद के कारण होती है, लेकिन कुछ लोगों में आंख के आगे एक परत बनने की वजह से इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आंख का जाला एक गंभीर समस्या है और सही समय पर इसका इलाज न होने पर मरीज को दिखाई देने के अलावा आंखों में लालिमा, आंख में दर्द और कई दूसरी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह समस्या बढ़ने पर कई गंभीर स्थितियों का कारण बनती है। आंख में जाला पड़ने की समस्या में आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • आंख से कम दिखना
  • आंख के आगे अंधेरा छाया रहना
  • आंख में दर्द और जलन
  • आंखें लाल होना
  • आंखों में खुजली होना
  • भ्रम या मानसिक समस्या

आंख का जाला हटाने के उपाय- Home Remedies to Remove Eye Net in Hindi

आंख में जाला अक्सर बढ़ती उम्र के कारण होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही समय पर इलाज और डॉक्टर की सलाह लेने पर आप इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। आंख का जाला हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं आंख का जाला हटाने के कुछ घरेलू उपाय।

1. घी का इस्तेमाल

आंखों की समस्या में घी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आंख की रोशनी कमजोर होने या जाला पड़ने की समस्या में घी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आंख का जाला हटाने के लिए आप रोजाना सोने से पहले दो बूंद घी आंखों में डालें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलता है। ध्यान रहे कि घी मिलावटी नहीं होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में आंखों के इन 4 रोगों का बढ़ जाता है खतरा, जानें 40 की उम्र के बाद कैसे रखें आंखों का खयाल

2. शहद का इस्तेमाल

रोजाना रात में सोने से पहले शहद की कुछ बूंदों का इस्तेमाल आंखों के लिए फायदेमंद होता है। सोने से पहले शुद्ध शहद आंख में लगाने से जाला हटाने में फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: गाड़ी चलाते समय धुंधला दिखना या आंखों के आगे अंधेरा छाना है इन समस्याओं का लक्षण, एक्सपर्ट से जानें बचाव

आंख का जाला एक गंभीर समस्या है और सही समय पर इलाज न मिलने से आपको कई दूसरी परेशानियां भी हो सकती हैं। इस समस्या में आपको बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के नुस्खे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऊपर बताये गए नुस्खे सिर्फ जानकारी के लिए हैं, इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हाथ में गांठ होने पर क्या करें? जानें इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2022 20:46 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content