आज के जमाने में लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर बिताने के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से आंखों में खुजली, जलन और रैशेज दानों की समस्या होती है। आंखों की परेशानियों से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाएं और आई ड्रॉप का ऑप्शन अपनाते हैं। लेकिन आज भी आयुर्वेद में आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्राकृतिक औषधि का इस्तेमाल किया जाता है। आंखों की परेशानियों के लिए आयुर्वेद में त्रिफला के पानी को प्रभावी माना गया है।
आयुर्वेदाचार्य आंखों की परेशानियां न हो, इसके लिए रोजाना आंखों को त्रिफला के पानी से धोने की सलाह देते हैं। आज इस लेख में राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ram Hans Charitable Hospital) से जानेंगे आंखों को रोजाना त्रिफला के पानी से धोने के फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

रोजाना त्रिफला के पानी से आंखें धोने के फायदे | Benefits of washing eyes with Triphala water daily in Hindi
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, त्रिफला आयुर्वेद की एक औषधि है, जो तीन प्रमुख फल आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर बनती है। त्रिफला के पानी नियमित रूप से आंखों की सफाई के लिए उपयोग किया जाए, तो यह आंखों को स्वस्थ और ताजगी भरा बनाए रखता है। आइए जानते हैं त्रिफला के पानी से आंख धोने के फायदों के बारे में।
1. दृष्टि को सुधारने में मददगार
त्रिफलामें मौजूद पोषक तत्व आंखों की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखें धोने से धुंधलापन और आंखों की कमजोरी की तमाम परेशानियों से राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर आंखों में दर्द रहता है, उनके लिए भी त्रिफला का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
2. संक्रमण से करें बचाव
त्रिफला में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने और प्रदूषण के कारण होने वाले आंखों के संक्रमण से बचाव करते हैं। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से खुजली और लालिमा को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

3. आंखों के तनाव को करें कम
आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखों पर तनाव पड़ना एक आम बात है। त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से तनाव कम होता है। त्रिफला के पानी के पोषक तत्व आंखों को आराम महसूस करवाते हैं, जिससे कई परेशानियों से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही है वात का काल, इन 5 बातों का रखें ध्यान
4. आंखों की चमक बढ़ाएं
त्रिफला के पानी से नियमित तौर पर सफाई करने से, यह आंखों को प्राकृतिक रूप से साफ और सुंदर बनाने में मदद करता है। साथ ही, आंखों की खुजली को भी दूर करता है।
5. आंखों की सूजन को करता है कम
रात में नींद पूरी न होने या तनाव के कारण आंखों के नीचे सूजन की समस्या होना एक आम बात है। आंखों की सूजन को कम करने में भी त्रिफला का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
त्रिफला का पानी कैसे तैयार करें?- How to prepare Triphala water?
- 1 चम्मच त्रिफला पाउडर लें।
- इसे 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें।
- सुबह इस पानी को छान लें और आंखों को धोने के लिए इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान
निष्कर्ष
त्रिफला का पानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं होती है। लेकिन ध्यान रहे जिन लोगों को आंखों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है या वो देखने के लिए किसी चश्मे या लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो त्रिफला के पानी का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2025 12:09 IST
Published By : Ashu Kumar Das