Is It Necessary To Pee After Sex In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि महिलाओं को सेक्स के बाद पेशाब करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से प्रेग्नेंसी का जोखिम कम होता है। जबकि, सच्चाई यह है कि सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी का रिस्क कम नहीं होता है। तो सवाल उठता है कि उन्हें यौन संबंध बनाने के बाद पेशाब करने की सलाह क्यों दी जाती है? क्या ऐसा महज हाइजीन को ध्यान में रखते हुए कहा जाता है? या ऐसा करने के कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। हालांकि, कई महिलाएं आदतन शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करती हैं। सवाल है, ऐसा किया जाना जरूरी है या नहीं? क्या वाकई शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करना फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में डॉक्टर से बात की है। जवाब जानने के लिए आप भी पूरा लेख पढ़ें।
क्या वाकई हर बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेशाब जरूर करना चाहिए- Is Peeing After Sex Really Necessary In Hindi
महिलाओं के इंटीमेट साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं को यूटीआई का रिस्क पुरुषों की तुलना में अधिक होता है। यहां तक कि उन्हें अपने अंडरगार्मेंट्स रोज बदलने चाहिए, हर बार यूरिन पास करने के बाद गुप्तांग को पानी से धोना चाहिए और पब्लिक टॉयलेट यूज करने से बचना चाहिए। इस तरह, यूटीआई या अन्य संक्रमण से बची रह सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेशाब करना चाहिए? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "सेक्स के बाद यूरिन पास करना अच्छा होता है, खासकर महिलाओं के लिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यूरिन पास करने से योनि से बैक्टीरिया बह जाते हैं। इससे यूटीआई का जोखिम कम होता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी रोकने में मदद मिलती है? जानें एक्सपर्ट की राय
शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करने के फायदे
- आपको यह तथ्य जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को 30 गुणा ज्यादा यूटीआई होने का जोखिम रहता है।
- महिलआों को पुरुषों की तुलना में अपने गुप्तांग की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।
- सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद जेनिटल एरिया से यूरेथ्रा यानी मूत्रमार्ग तक बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं। यूरेथ्रा ब्लैडर से कनेक्टेड होता है।
- अगर किसी वजह से बैक्टीरिया यूरेथ्रा से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच जाए, तो ऐसे में यूटीआई होने का रिस्क बढ़ जाता है।
- हालांकि, शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करना इस बात का गारंटी नहीं है कि आपको यूटीआई नहीं होगा। हां, इसके जोखिम को कम करने में यह अहम भूमिका निभा सकता है।
इसे भी पढ़ें: पेशाब करने के बाद भी पेशाब आने जैसा महसूस क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से
शारीरिक संबंध बनाने के कितनी देर बाद पेशाब करना चाहिए
- ऐसा कोई फिक्स टाइम नहीं है कि आपको शारीरिक संबंध बनाने के कितनी देर बाद पेशाब करना चाहिए।
- आप चाहें, तो यौन संबंध बनाने के तुरंत भी पेशाब कर सकते हैं।
- सेक्सुअल एक्टिविटी के आधे घंटे के अंदर पेशाब करना फायदेमंद हो सकता है।
- सेकसुअल एक्टिविटी के बाद जितनी जल्दी पेशाब करेंगे, यूरेथ्रा से बैक्टीरिया के बाहर निकलने की संभावना उतनी ज्यादा होती है।
- अगर किसी वजह से सेक्स के बाद पेशाब करने में दिक्कत आ रही है, तो आपको एक या दो गिलास पानी पी लेना चाहिए। कुछ देर में ही यूरिन पास होने लगेगा।
डॉक्टर की सलाह
यहां यह बताना जरूरी है कि कई महिलाओं को लगता है कि सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। ध्यान रखें कि वजाइना और यूरेथ्रा दो अलग-अलग पार्ट्स हैं। जो स्पर्म वजाइना में घुस चुके हों, यूरिन करने से उन पर कोई निगेटिव इफेक्ट नहीं पड़ता है। अगर आप अनचाही प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं, तो बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
All Image Credit: Freepik