Doctor Verified

क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी रोकने में मदद मिलती है? जानें एक्सपर्ट की राय

बहुत सारे लोग मानते हैं सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेगनेंसी को रोका जा सकता है। जानें इस बारे में क्या है डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी रोकने में मदद मिलती है? जानें एक्सपर्ट की राय


सेक्शुअल एक्टिविटीज के बाद पेशाब करने के बारे में कई तरह के मिथक पॉपुलर हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा करना चाहिए क्योंकि ये कई बीमारियों के बचाव में मददगार होता है, तो कुछ लोग मानते हैं कि इसका कोई खास फायदा नहीं है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ये प्रैक्टिस ज्यादा करती हैं। भारतीय महिलाओं में तो इससे भी बड़ा एक मिथक लोकप्रिय है कि सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के बाद पेशाब कर लेने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है। बहुत सारी महिलाएं इसे गर्भनिरोध के उपाय की तरह प्रैक्टिस करती हैं। इस बात में कोई सच्चाई है या यह सिर्फ एक मिथक है, इसका पता लगाने के लिए हमने बात की फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट और इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. अंजना सिंह से। आइए जानते हैं इस बारे में क्या है उनकी राय।

peeing after sexual intercourse benefits

क्या सेक्शुअल इंटरकोर्स के बाद पेशाब करना सही है?

डॉ. अंजना बताती हैं कि सेक्स के बाद पेशाब करने में कोई परेशानी नहीं है। आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं और न चाहें तो न करें। पुरुषों को इससे कोई खास फायदा नहीं मिलता लेकिन ये महिलाओं के लिए कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान बहुत सारे बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट और यूरेथ्रा के जरिए ब्लैडर तक पहुंच जाते हैं, जो यूटीआई (UTI) का कारण बनते हैं। पेशाब करने से यूरिनरी ट्रैक्ट की सफाई हो जाती है, जिससे कुछ हद तक UTI का खतरा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सेक्शुअल बीमारियों की जांच के लिए किए जाते हैं STD Test, जानें क्यों और किसके लिए जरूरी हैं ये टेस्ट

क्या सेक्स के बाद पेशाब करना प्रेग्नेंसी को रोकने का कारगर उपाय है?

डॉ. अंजलि के अनुसार सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेगनेंसी को रोकने में कोई मदद नहीं मिलती है। उनका कहना है कि आमतौर पर पुरुषों के लिंग से एक इजैकुलेशन में 4-5 ml वीर्य निकलता है। इनमें से कुछ वीर्य सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद अपने आप ही वजाइना से बाहर आ जाता है और कुछ अंदर रह जाता है। यहां वीर्य (सीमेन) और शुक्राणुओं (स्पर्म) के बीच अंतर को समझना होगा। वीर्य (सीमेन) वो गाढ़ा सफेद पदार्थ होता है, जो सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद लिंग से बाहर निकलता है, वहीं शुक्राणु (स्पर्म) इसमें मौजूद एक खास तरह के अवयव हैं। प्रेग्नेंसी के लिए वीर्य जिम्मेदार होते हैं, न कि शुक्राणु। शुक्राणु वजाइना की दीवार पर चिपक जाते हैं इसलिए पेशाब करते समय सीमेन का कुछ हिस्सा तो बाहर आ सकता है लेकिन सभी स्पर्म बाहर आ जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए सेक्स के बाद पेशाब करना गर्भनिरोध का तरीका नहीं हो सकता है।

क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से STDs को रोकना संभव है?

डॉ. अंजलि इस सवाल के जवाब में कहती हैं, "नहीं, ये तरीका सेक्शुअल एक्टिविटीज से ट्रांसफर होने वाली बीमारियों को नहीं रोक सकता है।" उन्होंने बताया, STDs मुख्य रूप से वायरस से फैलते हैं और पेशाब करने से ट्रांसफर हुए वायरस नहीं बाहर निकल सकते, इसलिए ऐसा सोचना सही नहीं है कि असुरक्षित यौन संबंध के बाद पेशाब कर लेने से सेक्शुअली ट्रांसफर होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। STDs से बचाव के लिए कंडोम सबसे बेहतर उपाय है, इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- पेशाब में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें समस्या को ठीक करने के लिए 6 आयुर्वेदिक उपाय

सेक्स के बाद पेशाब करना चाहिए या नहीं?

सेक्स के बाद महिलाओं के लिए पेशाब करना और वजाइनल एरिया की अच्छी तरह सफाई करना अच्छी आदत हो सकती है। लेकिन न करने के कुछ नुकसान नहीं हैं। हां, जिन महिलाओं को यूटीआई बहुत जल्दी होता है, उनके लिए ये आदत अच्छी साबित हो सकती है। पुरुषों के लिए इसके कोई फायदे नहीं हैं इसलिए उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वो पेशाब करना चाहते हैं या नहीं।

Read Next

क्या लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से इस बारे में

Disclaimer