Prevent Indigestion During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खुद के साथ ही बच्चे की सेहत पर पूरा ध्यान देना होता है। इस दौरान महिलाओं को डाइट में भी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई बार महिलाओं को ज्यादा खाने की वजह से अपच और बदहजमी की समस्या होने लगती है। अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था में इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या प्रेग्नेंसी के किसी भी पड़ाव में हो सकती है। हार्मोनल बदलाव के चलते भी महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अपच और बदहजमी हो सकती है। अपच के साथ ही महिलाओंं को गैस, पेट में ऐंठन व एसिडिटी के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। अपच की वजह से महिलाओं को रात में सोने में परेशानी होती है। जबकि, कुछ महिलाओं को अपच की वजह से जी मिलचाने व उल्टी हो सकती है। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपच की समस्या होने पर क्या करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में अपच और बदहजमी से बचाव के तरीके - How To Prevent Indigestion During Pregnancy In Hindi
एक साथ ज्यादा ना खाएं
प्रेग्नेंसी में बदहजमी और अपच की समस्या से बचाव के लिए महिलाओं को एक साथ ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। इसके लिए महिलाएं दिन में तीन बड़ी मील लेने की जगह पर कुछ घंटों के अंतराल में छोटी-छोटी मील ले सकते हैं। इससे अपच होने की संभावना कम होती है।
अपच का कारण बनने वाले आहार से दूरी बनाएं
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ चीजें खाने से अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनको किस खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स से अपच की समस्या हो रही है। इसके बाद महिलाओं को अपच से बचाव करने के लिए इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
मसालेदार और तले हुए भोजन का सेवन न करें
गर्भावस्था में महिलाओं को तली भूनी चीजों को खाने से अपच की समस्या हो सकती है। दरअसल, तैलीय आहार को पचाने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में महिलाओं को अपच और बदहजमी की समस्या हो सकती है। कैफीन व अन्य ड्रिंक्स से भी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
हाइड्रेटेड रहें
गर्भावस्था के दौरान पानी कम पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। प्रेग्नेंसी में पानी कमी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आप आठ से दस गिलास पानी पी सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और अपच की समस्या दूर होती है।
खाने के बाद अवश्य टहलें
प्रेग्नेंसी में पाचन से जुड़ी समस्याओ से बचाव के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी होती है। अपच से बचने के लिए आप खाना खाने के बाद तुरंत सोने न जाएं। खाने के कुछ देर बाद 10 से 15 मिनट तक टहलें। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही, डिलीवरी में भी परेशानी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गर्भाशय में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
Prevent Indigestion During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पाचन क्रिया को बनाए रखने के लिए आप खानपान पर ध्यान दें। इसके साथ ही, नियमित रूप से सक्रिय रहें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस दौरान पाचन की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सोते समय तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे एसिडिटी होने की संभावना कम होती है।