Doctor Verified

क्या प्री-मेनोपॉज में कंसीव करना संभव है? जानें इस दौरान महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं या नहीं

महिलाओं को प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं कि क्या प्रीमेनोपॉज में महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्री-मेनोपॉज में कंसीव करना संभव है? जानें इस दौरान महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं या नहीं

महिलाओं के जीवन में कई तरह के पड़ाव आते हैं। उम्र के साथ उनके शरीर में हार्मोन उताव-चढ़ाव जारी रहते हैं। जबकि, यह उतार-चढ़ाव कई कारकों से प्रभावित भी हो सकता है। इसी तरह अधिक उम्र होने पर महिलाओं को मेनोपॉज होता है। यह एक स्थिति है जिसमें महिलाओं का शरीर प्रजनन क्षमता को खो देता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो मेनोपॉज वह स्थिति है जब महिला के गर्भाधारण नहीं कर पाती है। अधिक उम्र में महिलाओं के एग नहीं बन पाते हैं, जिससे पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। लेकिन, मेनोपॉज से पहले के समय को प्रीमेनोपॉज माना जाता है। इस लेख में समझेंगे कि क्या महिलाएं प्रीमेनोपॉज में प्रेग्नेंट हो सकती हैं? 

प्रीमेनोपॉज और प्रजनन क्षमता को समझें? - Premenopausal And Fertility in Hindi 

स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल के अनुसार प्रीमेनोपॉज, मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) का शुरुआती चरण होता है। दरअसल, हर महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जो मासिक धर्म चक्र (पीरियड साइकिल) की समाप्ति में खत्म होते हैं। महिलाओं में मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) प्रजनन क्षमता की समाप्ति का समय होता है। वहीं, प्रीमेनोपॉज में महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म चक्र, उतार-चढ़ाव वाले हार्मोन के स्तर, मूड में बदलाव और कामेच्छा में बदलाव जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। प्रीमेनोपॉज के दौरान महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम हो सकती है। लेकिन, मेनेपॉज होने तक महिलाओं के शरीर में एग बनते हैं। इसकी वजह से महिलाओं के प्रेग्नेंसी होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि, उम्र के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता पहले की तरह नहीं हो सकती है, और उनके द्वारा कंसीव करने में थोड़ी बहुत मुश्किलें आ सकती है। 

premenapuasal woman get pregnant in hindi

प्रीमेनोपॉज के समय महिलाओं में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले कारक - Factor Can Affect Fertility In Woman During Premenopausal in Hindi  

प्रीमेनोपॉज महिलाओं में कई कारक प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं, जिनमें उम्र, समग्र स्वास्थ्य, लाइफ स्टाइल और अन्य मेडिकल स्थितियां शामिल हैं। 

आयु

महिलाओं की आयु प्रजनन क्षमता का एक महत्वपूर्ण निर्धारक हो सकती हैं, प्रजनन क्षमता में धीरे-धीरे गिरावट 20 के दशक के अंत में शुरू होती है और 30 के दशक के अंत और 40 के दशक की शुरुआत में तेज हो जाती है। जैसे-जैसे महिलाएं 40 की उम्र के मध्य तक पहुंचती हैं, तो उनके ओव्यूलेशन रिजर्व कम होते है। साथ ही, एग क्वालिटी भी खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। 

ओव्यूलेशन

ओव्यूलेशन, ओवरी से एक मेच्योर एग का रिलीज होना, गर्भधारण के लिए आवश्यक है। जबकि प्रीमेनोपॉज के दौरान ओव्यूलेशन अनियमित हो सकता है, फिर भी महिलाओं के लिए ओव्यूलेट करना और गर्भधारण करना संभव है। हालांकि, अनियमित ओव्यूलेशन पैटर्न गर्भधारण के समय को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े कारक

महिलाओं का स्वास्थ्य और जीवनशैली प्रजनन क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोषण, एक्सरसाइज, स्ट्रेस लेवल जैसे कारक प्रजनन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस को कम करने के उपाय सहित हेल्दी लाइफ स्टाइल से प्रजनन क्षमता में मदद मिल सकती है।

अन्य मेडिकल कंडीशन

कुछ मेडिकल कंडीशन, जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), एंडोमेट्रियोसिस, थायरॉयड  और प्रजनन अंग असामान्यताएं, मेनोपॉज महिलाओं में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। 

प्रीमेनोपॉज में महिलाएं फर्टिलिटी प्रीजर्वेशन पर विचार कर सकती है। 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाएं एग फ्रीजिंग तकनीक को अपना सकती हैं, और बाद में आवश्यकता होने पर अपने एग से कंसीव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स से कुछ दिन पहले पैरों में दर्द क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

फिलहाल, प्रीमेनोपॉज में महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं, हालांकि उम्र बढ़ने से कुछ समस्याएं हो सकती है। लेकिन, उन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

 

Read Next

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में कब शुरू होती है मॉर्निंग सिकनेस? जानें डॉक्टर से

Disclaimer