Doctor Verified

पीरियड्स से कुछ दिन पहले पैरों में दर्द क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

महिलाओं में पीरियड्स से पहले भी कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे जानते हैं इस दौरान पैरों में दर्द के कारण और बचाव के उपाय  
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स से कुछ दिन पहले पैरों में दर्द क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण


Causes Of Feet Pain Before Periods: लड़कियां जब किशोरावस्था में आती है, तो उन्हें पीरियड्स शुरु हो जाते हैं। लड़कियों व महिलाओं में ऐसा होना एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स में हर लड़की के शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय लड़कियों और महिलाओं को शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरु होते हैं। कुछ लड़कियों व महिलाओं को पीरियड्स (Periods) से पहले से ही शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस होने लगते हैं। इन लक्षणों में पैरों में होने वाली ऐंठन को भी शामिल किया जा सकता है। इस लेख में सुमित्रा अस्पताल की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता शर्मा से आगे जानते हैं कि पीरियड्स से पहले पैरों में दर्द और ऐंठन क्यों (leg pain reason before period) होती है। साथ ही, इससे बचाव के कुछ उपायों को भी जानेंगे। 

पीरियड्स से पहले पैरों में दर्द होने के कारण - Causes Of Feet Pain Before Periods In Hindi   

हार्मोनल उतार-चढ़ाव 

पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में विशेष रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन (Estrogen Hormones) का उतार-चढ़ाव होता है। इसका असर उनको कुछ दिनों पहले से ही होने लगता है। इस दौरान हार्मोन की वजह से वाटर रेसिस्टेनस और सूजन हो सकती है। इसकी वजह से पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

Causes of feet pain before periods

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस)

कई महिलाओं को मासिक धर्म से पहले के पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस समस्या को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस-premenstrual syndrome) के रूप में जाना जाता है। इसमें अतिरिक्त तरल पदार्थ पैरों में जमा हो सकता है, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है।

दर्द के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि 

हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं को मासिक धर्म से पहले के दिनों में शरीर में ऐंठन हो सकती है। इससे उनके शरीर में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जो पैरों में दर्द का कारण बन सकती है। 

ब्लड सर्कुलेशन में समस्या  

हार्मोन के स्तर में बदलाव ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है, जिससे पैरों व अन्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन (Improve Blood Circulation) कम हो सकता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द, सुन्नता या झुनझुनी हो सकती है।

तनाव और चिंता 

तनाव और चिंता (Stress And Anxiety) जैसे कुछ मनोवैज्ञानिक कारक पैरों के दर्द व अन्य शारीरिक लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। पीरियड्स से जुड़े हार्मोनल परिवर्तन महिलाओं में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। इससे तनाव व स्ट्रेस बढ़ सकता है।

पीरियड्स से पहले होने वाले पैरों में दर्द से बचाव कैसे करें  - Prevention Tips Of Feet Pain Before Periods In Hindi   

  • फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार के सेवन से हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, पैरों में दर्द का कारण बनाने वाला हार्मोनल बदलाव संतुलित होता है। 
  • इस दौरान वाटर रेसिस्टेनस से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे सूजन आदि में आराम मिलता है। 
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पैरों में होने वाले दर्द में आराम मिल सकता है। 
  • तनाव व स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योग, मेडिटेशन और सांसों से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे पीरियड्स से पहले होने वाले स्ट्रेस में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें : एएमएच हार्मोन क्या है? जानें फर्टिलिटी के लिए क्यों जरूरी है यह हार्मोन

Prevention Tips Of Feet Pain Before Periods: पीरियड्स के कुछ दिनों पहले से ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसका असर महिलाओं और लड़कियों के शरीर में हो सकता है। इससे बचने के लिए आप लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल करें। साथ ही, संतुलित आहार का सेवन करें। 

Read Next

महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें मुलेठी ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer