Causes of back pain before periods: हर माह महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। दरअसल, यह लक्षण कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले भी महसूस हो सकते हैं। महिलाओं को पेट में दर्द, पेट में ऐंठन व पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, पीरियड्स से पहले महिलाओंं को कमर में दर्द हो सकता है। पीरियड्स के दौरान और उससे पहले हर महिला को अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन, डॉक्टर्स के मुताबिक पीरियड शुरु होने से पहले भी कुछ महिलाओं और लड़कियों को पीठ में दर्द की समस्या (back pain before periods) का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर गाइनोक्लॉजिस्ट विभा बेसल से जानते हैं कि पीरियड्स से पहले कमर दर्द के क्या कारण हो सकते हैं।
पीरियड आने से पहले कमर में दर्द क्यों होता है? - Causes Of Back Pain Before Periods In Hindi
हार्मोनल उतार-चढ़ाव
पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन में उतार-चढ़ाव होता है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन का स्तर कम होता होता, जबकि प्रोजेस्ट्रोन का स्तर (Progestron Level) बढ़ता है। वहीं, पीरियड्स से ठीक पहले प्रोजेस्ट्रोन तेजी से कम होता है। ऐसे में शरीर में सूजन व मांसपेशियों में तनाव हो सकता है। इसकी वजह से पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।
गर्भाशय में संकुचन (Utrine Contraction)
जैसे-जैसे पीरियड्स करीब आते हैं, गर्भाशय अपनी परत को हटाने के लिए रेगुलर कॉन्ट्रेक्शन करता है। इससे गर्भाशय में ऐंठन (Utrine Contraction) हो सकती है। यह कॉन्ट्रेक्शन प्रोस्टाग्लैंडिंस द्वारा की जाती है, जो गर्भाशय के संकुचन यानी कॉन्ट्रेक्शन को उत्तेजित करता है और पीठ के निचले हिस्से को भी प्रभावित कर सकता है।
पेल्विक मांसपेशिया प्रभावित होना
पीरियड्स से पहले पेल्विक कंजेशन (Pelvic Congestion) की वजह से भी पीठ में दर्द हो सकता है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन में होने वाले बदलाव की वजह से पेल्विक एरिया की नसे फैल सकती हैं, जिससे पीठ के निचले हिस्से में दबाव की वजह से दर्द महसूस हो सकता है।
बैठने के खराब मुद्रा
पीरियड्स से पहले कुछ महिलाएं शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस करती हैं। ऐसे बैठने की गलत पोजीशन और हार्मोनल बदलाव पीठ में दर्द का कारण बन सकता है। मांसपेशियों के दबाव को कम करने के लिए पीठ पर अतिरिक्त दबाव डालने से बचें। यह दवाब पीरियड्स से ठीक पहले की स्थिति पीठ में दर्द का कारण बन सकता है।
मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कारक
शारीरिक कारकों के अलावा, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तनाव भी पीरियड्स से पहले पीठ दर्द को बढ़ा सकते हैं। पीरियड्स आपके मूड को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में कई महिलाओं को तनाव हो सकता है। इस स्थिति को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहते हैं। तनाव व चिंता की वजह से मांसपेशियों में तनाव हो सकता है। ऐसे में महिलाएं पीठ में दर्द महसूस कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा
Causes of back pain before periods: यह लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले किसी तरह के लक्षण महसूस नहीं होते हैं। जबकि, कुछ को स्ट्रेस के साथ सिरदर्द महसूस हो सकता है। पीरियड्स के लक्षणों को कम करने के लिए आप हाइड्रेट रहें, स्वच्छता पर ध्यान दें और आसानी से पचने वाले भोजन को डाइट में शामिल करें। साथ ही, हल्के योग कर सकती हैं।