Can Certain Foods Delay Your Period In Hindi: पीरियड्स की बात आते ही आपको तमाम लोगों से यह सलाह मिल सकती है कि क्या खाएं और क्या न खाएं। वास्तव में, पीरियड्स के दौरान अच्छी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। महिलाओं के पीरियड्स सही रहते हैं, तो उनकी फर्टिलिटी पर गहर असर पड़ता है। उन्हें कंसीव करने में मदद मिलती है। इसी तरह, जिन लड़कियों को पीरियड्स शुरू नहीं हुए होते हैं, उन्हें भी सही खानपान फॉलो करने को कहा जाता है। इससे उन्हें समय पर पीरियड्स शुरू होते हैं और पीरियड्स रेगुलर होते हैं। तो क्या कुछ खास किस्म के फूड्स पीरियड्स को डिले (periods delay hone ka reason) या लेट भी कर सकते हैं? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कई बार महिलाएं पीरियड्स में देरी (periods late hone ka reason) करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करती हैं। आइए, जानते हैं कि पीरियड्स डिले करने में डाइट का कितना योगदान है?
क्या कुछ खास किस्म के फूड्स खाने से पीरियड्स में देरी हो सकती है?- Can Certain Foods Delay Your Period In Hindi
यह सच है कि सही खानपान फॉलो न करने की वजह से पीरियड्स पर बुरा असर पड़ सकता है। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "कुछ चीजों की तासीर ठंडी होती है। अगर ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो पीरियड्स डेट या पीरियड्स फ्लो पर इसका असर पड़ सकता है। इसी तरह, गर्म तासीर वाली चीजें भी पीरियड्स के लिए सही नहीं होती हैं। लेकिन, अब तक ऐसा कोई भी साइंटिफिक एविडेंस नहीं मिलता है, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके डाइट में बदलाव की वजह से पीरियड्स के डेट में देरी हो सकती है। असल में, पीरियड्स के डिले होने में डाइट के साथ-साथ अन्य चीजें भी अहम भूमिका अदा करती हैं। इसमें लाइफस्टाइल, स्ट्रेस का स्तर भी महत्वपूर्ण है।"
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में होती है फूड क्रेविंग, तो कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन
क्या पीरियड्स को डिले करना सुरक्षित होता है?- Is It Safe To Delay Periods In Hindi
नहीं। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि कभी-भी पीरियड्स की डेट को डिले करना सही नहीं होता है। इसका महिला की बॉडी का नेचुरल क्लॉक इफेक्टेड होता है। पीरियड्स डिले करने के लिए अक्सर महिलाएं पिल्स लेती है। इसका भविष्य में शरीर पर बुरा पड़ सकता है। इस तरह की दवा लेने के कारण सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और कभी-कभी उल्टी जैसा महसूस होने जैसी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के लिए डाइट प्लान: जानें पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और किन चीजों से बनायें दूरी?
पीरियड्स डिले होने के कारण- Causes Of Delayed Periods In Hindi
पीरियड्स कई कारणों से देर से आ सकते हैं, जैसे-
- जो महिलाएं हैवी एक्सरसाइज करती हैं, उन्हें अक्सर पीरियड्स से जुड़ी परेशानी रहती है।
- अच्छी नींद ने लेने के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकती है। आपको बता दें कि पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर भविष्य में महिलाओं को कंसीव करने में समस्या हो सकती है।
- वजन का घटना या बढ़ना भी इसके लिए जिम्मेदार है।
- तनाव या डिप्रेशन भी महिला के लिए स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version