Doctor Verified

क्या बीमार पड़ने पर पीरियड्स की तारीख प्रभावित हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Being Sick Delay Your Period In Hindi: बीमारी की वजह से शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसी कंडीशन में पीरियड्स देरी से आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बीमार पड़ने पर पीरियड्स की तारीख प्रभावित हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय


Does Being Sick Delay Your Period In Hindi: आमतौर पर यही माना जाता है कि पीरियड्स में देरी हार्मोनल बदलाव के कारण हाता है। इसके अलावा, पीसीओएसए, एंडोमेट्रियोसिस, यूट्रस में समस्या आदि वजहों से भी पीरियड्स में देरी से हो सकती है। यही नहीं, स्ट्रेस भी पीरियड्स फ्लो को इफेक्ट करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो स्ट्रेस, एंग्जाइटी या डिप्रेशन कुछ ऐसी समस्याएं या कहें कंडीशंस हैं, जिनकी वजह से पीरियड्स न सिर्फ देरी से आ सकते हैं, बल्कि हैवी ब्लीडिंग या स्पॉटिंग जैसी प्रॉब्लम भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह सवाल उठता है, तो क्या बीमार पड़ने से भी पीरियड्स में देरी हो (period date late kyu hota hai) सकती है? इस बारे में हमने शारदा अस्पताल में Unit Head, Professor & Senior Consultant, Department of Gynaecology डॉ. रुचि श्रीवास्तव कहती हैं, से बात की। आप भी जानें जवाब।

क्या बीमार होने से पीरियड्स में देरी हो सकती है- Does Being Sick Delay Your Period In Hindi

Does Being Sick Delay Your Period In Hindi

पीरियड्स में देरी होने के कई तरह के कारण हो सकते हैं। इसी क्रम में हम यह भी कह सकते हैं कि बीमारी की वजह से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। verywellhealth वेबसाइट में प्रकाशित एक ओलख की मानें, तो न सिर्फ गर्भाशय, ओवरीज से जुड़ी बीमारियों के कारण पीरियड्स में देरी होती है। बल्कि सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। यहां तक कि अगर किसी महिला को कोई गंभीर बीमारी है, तो पीरियड्स स्किप भी हो सकते हैं। वैसे आप यह बात जानती होंगी कि पीरियड्स का रेगुलर होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित होते हैं, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपनी जांच करवाएं। आपको बताते चलें कि सिर्फ पीरियड्स का स्किप होना या देरी से पीरियड्स आना ही चिंता का विषय नहीं होता है। अगर आपको हैवी ब्लीडिंग होती है, तो ऐसा ब्लीडिंग डिसऑर्डर के कारण हो सकता है। इसलिए, हैवी ब्लीडिंग हो, तो भी डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें: उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा

पीरियड्स लेट होने के कारण- Causes Of Delayed Periods In Hindi

Causes Of Delayed Periods In Hindi

  • अगर महिला बर्थ कंट्रोल पिल ले रही है, तो उसके पीरियड्स लेट हो सकते हैं। हालांकि, बर्थ कंट्रोल पिल लेने के शुरुआती महीनों में स्थिति उलट भी हो सकती है यानी हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। यह सब धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाता है।
  • पेरिमेनोपॉज के कारण भी महिला को पीरियड्स की समस्या हो सकती है। पीरियड्स खत्म होने से पहले इस तरह के लक्षण दिखते हैं।
  • थायराइड या डायबिटीज होने पर भी महिला को पीरियड्स से जुडी प्रॉब्लम हो सकती है। इस संबंध में जरूरी है कि आप अपनी जांच करवाएं।
  • कभी-कभी हैवी वर्कआउट करने की वजह से भी पीरियड्स पर प्रभाव पड़ता है।

पीरियड्स लेट होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास- When To See A Doctor For Delayed Period In Hindi

अगर पीरियड्स अक्सर डेट से 7 दिनों बाद आते हैं, तो इस संबंध में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए, जैसे अचानक वजन का बढ़ना, थकान महसूस होना और चेहरे पर बाल उग आना। यह सब किसी बीमारी की ओर संकेत करता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान फिजिकल एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer