Expert

पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं पिएं ये 5 तरह की चाय, लक्षणों में होगा सुधार

Teas To Improve Perimenopausal Symptoms: अगर आपको बढ़ती उम्र के साथ हॉट फ्लैशेज, अनियमित पीरियड्स और नींद से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो ये चाय पिएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं पिएं ये 5 तरह की चाय, लक्षणों में होगा सुधार


Teas To Improve Perimenopausal Symptoms: क्या बढ़ती उम्र के साथ आपको भी ब्रेन फोग, कंसन्ट्रेट करने में परेशानी, अनियमित पीरियड्स, नींद से जुड़ी समस्याएं, हॉट फ्लैशेज और मूड स्विंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? तो आपको बता दें कि यह संकेत हो सकते हैं कि आप अपने मेनोपॉज फेज में प्रवेश करने जा रही हैं। क्योंकि इस तरह की समस्याएं आमतौर पर महिलाओं में पेरिमेनोपॉज के दौरान देखने को मिलती हैं। यह मेनोपॉज से पहले या आसपास का समय होता है। इस दौरान आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जैसे-जैसे आप मेनोपॉज की ओर आगे बढ़ती हैं, आपके लक्षण गंभीर होने लगते हैं। इसके कारण महिलाओं को काफी असहजता और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर इस तरह की स्थिति से छुटकारा कैसे पाया जाए।

क्या आप जानते हैं, अगर पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं कुछ हर्बल चाय का सेवन करें, तो इससे उनके लक्षण कम हो सकते हैं। साथ ही, इस दौरान होने वाली कई आम समस्याओं से बहुत राहत मिल सकती है। हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पेरिमेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए 5 चाय शेयर की हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Teas To Improve Perimenopausal Symptoms

पेरिमेनोपॉज के लक्षणों में सुधार के लिए 5 चाय- Teas To Improve Perimenopausal Symptoms In Hindi

1. वेलेरियन रूट चाय (Valerian root tea)

सोने से 30 मिनट पहले इसका सेवन करें। यह पेरिमेनोपॉज के दौरान महसूस होने वाले लक्षणों को कम करने और नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत प्रदान करती है।

2. मुलेठी चाय  (Licorice tea)

शाम को 5 बजे के आसपास इस चाय का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने और हॉट फ्लैशेज को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज वर्कलाइफ को कैसे प्रभावित करता है? जानें इसे मैनेज करने के टिप्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

3. चेस्टबेरी चाय (Chasteberry tea)

सुबह 11 बजे के आसपास इस चाय का सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है। ग्रीन टी पीने से तनाव भी दूर होता है। ये दोनों ही स्थितियां महिलाओं में पेरिमेनोपॉज के लक्षणों को गंभीर बनाने में योगदान देती हैं।

4. ग्रीन टी (Green tea)

शाम को 4 बजे के आसपास इस चाय को पीने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी राहत

 

5. अश्वगंधा चाय (Ashwagandha tea)

सोने से 30 मिनट पहले इस चाय का सेवन करें। अश्वगंधा की चाय पीने से मेनोपॉज के लक्षणों में सुधार करने में मदद मिलती है जैसे पेशाब अधिक आना और हॉट फ्लैशेज आदि। यह इसे पीने से तनाव भी दूर होता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

मेनोपॉज के दौरान वजन क्यों बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer