Tips To Manage Menopause Symptoms: मेनोपॉज अधिकतर महिलाओं में 40 से 50 की उम्र से शुरू होती है। मेनोपॉज के समय महिलाओं में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे चिड़चिड़ापन, तनाव, रात को पसीना, वजन बढ़ना, अनियमित पीरियड्स और स्किन भी काफी डल हो जाती है। बहुत सी महिलाएं इस तरह के लक्षणों से काफी परेशान हो जाती है और तनाव में भी रहने लगती है। अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देती हैं। यह दवाइयां शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई बार इन लक्षणों को कम भी नहीं करती हैं। ऐसे में महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। अक्सर इसके लक्षण लंबे समय तक रहते है। मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए टिप्स जानने के लिए हमने बात की राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की सीनियर सर्जन और मैया सोशल चेंज फ्रंट फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉक्टर दिव्या सिंह से।
गर्म चीजों के सेवन से बचें
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए गर्म चीजों के सेवन से बचना चाहिए। गर्म चीजों मेनोपॉज के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं। कैफीन, मसालेदार भोजन, शराब, तनाव और गर्म मौसम से बचने की कोशिश करें। गर्मी में रूम को सामान्य तापमान में रखें।
वजाइनल हेल्थ
मेनोपॉज के समय अधिकतर महिलाओं को वजाइना में ड्राईनेस की समस्या हो जाती है। यह समस्या महिलाओं को काफी परेशान करती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए सिलिकॉन-आधारित लुब्रिकेंट और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वजाइना की साफ-सफाई का भी विशेष तौर पर ख्याल रखें।
नींद
नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। यह और भी अहम हो जाती हैं, जब महिला मेनोपॉज से गुजर रही हो। नींद को बेहतर बनाने के लिए कैफीन और शराब से परहेज करें। यह चीजें नींद न आने में बाधक है। रात को 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्याएं, राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
हेल्दी डाइट
महिलाएं मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए हेल्दी डाइट का भी सेवन करें। हेल्दी डाइट से महिलाओं के शरीर में आने वाली कमजोरी दूर होगी। डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करें। कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरते के बारे में डॉक्टर से अवश्य बात करें।
फाइटोएस्ट्रोजेन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए महिलाओं को डाइट में फाइटोएस्ट्रोजेन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके सेवन से हार्मोनल असंतुलन की समस्या से राहत मिलती है। फाइटोएस्ट्रोजेन युक्त फूड्स के लिए डाइट में टोफू, अलसी के बीज, बींस और तिल के बीज को खाया जा सकता हैं।
धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ मेनोपॉज की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे राहत पाने के लिए धूम्रपान हरगिज न करें। धूम्रपान करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं। जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, ऑस्टियोपोरोसिस और कैंसर।
नियमित एक्सरसाइज
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नियमित एक्सरसाइज करने से कई गंभीर बीमारियों को खतरा कम होता हैं। एक्सरसाइज हृदय रोग, मधुमेह और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी उम्र के साथ होने वाली समस्याओं को कम करती हैं।
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version