Causes of Vaginal Sweating: महिलाओं को अपनी पीरियड्स साइकिल के दौरान वजाइना से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं मौसम में बदलाव आने और इंफेक्शन के कारण भी कई महिलाओं को वजाइना से जुड़ी समस्याएं जैसे कि खुजली, जलन और इरिटेशन होने लगती है। वजाइना में पसीना आना भी इन्ही परेशानी में शामिल है। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने के कारण पसीना आने लगता है। लेकिन कुछ मामलों में आंतरिक समस्याएं भी ज्यादा पसीना आने का कारण बन सकती हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुड़गांव) की डॉयरेक्टर और मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रितु सेठी से।
वजाइना में पसीना आने के कारण- Causes of Vaginal Sweating
ज्यादा शारीरिक व्यायाम करना
अगर आप हार्ड वर्कआउट या सेक्सुअल एक्टिविटी कर रहे हैं, तो इससे भी आपके वजाइनल एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिस कारण आपको वजाइना में ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी
इमोशनल स्ट्रेस और एंग्जाइटी के कारण भी शरीर में झनझनाहट होने लगती है। इसके कारण हार्ट बीट तेज होती है, साथ ही पसीना ज्यादा आने की परेशानी भी होने लगती है। इस कारण ही वजाइना में भी ज्यादा पसीना बनने की समस्या हो सकती है।
हार्मोन्स में बदलाव
मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी और पीरियड्स साइकिल के दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं, जो योनि की नमी के स्तर में बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में योनि में पसीना आना भी इन्ही समस्याओं में से एक हो सकता है।
इसे भी पढ़े- अगर ये 5 संकेत मिल रहे हैं, तो समझ जाएं हेल्दी है आपकी वजाइना
इंफेक्शन बढ़ने के कारण
कुछ मामलों में वजाइनल इंफेक्शन जैसे कि यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस जैसी समस्याओं के कारण भी वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ सकता है। इसे अधिकांश लोग वजाइनल स्वेटिंग समझने लगते हैं।
कपड़ों की हीट के कारण
अगर आप ज्यादा टाइट पैंट्स या पैंटी पहनते हैं, तो इससे वजाइना में तापमान बढ़ सकता है। तापमान बढ़ने के कारण वजाइना में ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
वजाइना में पसीना आने की समस्या कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Vaginal Sweating
खूब पानी पियें
पर्याप्त पानी पियें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। यह शरीर का तापमान बैलेंस रखने और अत्यधिक पसीना आने से रोकने में मदद करता है।
कॉटन क्लोथ पहनें
ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कॉटन क्लोथ या लूज फीटिंग कंफर्टेबल कपड़े पहनें। इससे आपको ज्यादा पसीना आने की समस्या नहीं होगी।
इसे भी पढ़े- योनि (वजाइना) में जलन क्यों होने लगती है? एक्सपर्ट से समझें इसके कारण और इलाज
हाइजीन नजरअंदाज न करें
साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें क्योंकि हाइजीन नजरअंदाज करने से ही इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। यूरिनेट के बाद वजाइना को जरूर क्लीन करें।
एक्सपर्ट से सलाह लें
अगर आपको लगातार यह समस्या बनी हुई है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इससे सही मेडिकेशन के जरिए इलाज किया जा सकता है।
इन टिप्स को फॉलो करके आपको वजाइनल स्वेटिंग से जल्द छुटकारा मिल सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।