Doctor Verified

योनि (वजाइना) में जलन क्यों होने लगती है? एक्सपर्ट से समझें इसके कारण और इलाज

Vaginal Burning: योनि में जलन होने के कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
योनि (वजाइना) में जलन क्यों होने लगती है? एक्सपर्ट से समझें इसके कारण और इलाज


Causes of Vaginal Burning: पीरियड्स शुरू होने से लेकर प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज तक, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इन्हीं बदलावों के बीच वजाइनल हाइजीन सबसे ज्यादा मायने रखती है। वजाइनल हाइजीन पर ध्यान न देने पर वजाइना से जुड़ी समस्याएं जैसे कि वजाइनल इंफेक्शन, इरिटेशन और जलन भी होने लगती है। इसके अलावा वजाइना में जलन होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। इन कारणों के बारे में समझने के लिए हमने बात कि ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुड़गांव) की डॉयरेक्टर और मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रितु सेठी से। आइये इस लेख में जानें इस बारे में। 

vaginal burning

योनि में जलन होने के मुख्य कारण- Causes of Vaginal Burning

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस- Contact Dermatitis

कुछ चीजें योनि के सीधे संपर्क में आकर त्वचा में जलन पैदा कर सकती हैं। इसे कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के नाम से जाना जाता है। कई चीजें जैसे कि साबुन, कपड़े और परफ्यूम में पाए जाने वाले केमिकल्स जब योनि के संपर्क में आते हैं, तो कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का कारण बनने लगते हैं। इसमें जलने के साथ-साथ गंभीर खुजली, नमी, चुभन और दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस- Bacterial Vaginosis

बैक्टीरियल वेजिनोसिस की स्थिति तब होती है जब वजाइना में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। योनि में जलन की यह समस्या अधिकतर महिलाओं में पाई जाती हैं। इस समस्या में पेशाब करते समय योनि में जलन होने लगती है। कई बार इस समस्या के लक्षण अनदेखें भी हो सकते हैं, जैसे कि सफेद या भूरे रंग का वजाइनल डिस्चार्ज, दर्द, खुजली या सेक्स के बाद जलन और योनि में बदबू बढ़ना आदि। 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने से महिला को यौन संचारित रोग (एसटीआई) होने का खतरा हो सकता है। अगर किसी महिला में बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण नजर आते हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच और इलाज कराना चाहिए। 

इसे भी पढ़े- Vaginal Pain: वजाइना में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 कारण

यीस्ट इंफेक्शन- Yeast Infection

योनि में यीस्ट इंफेक्शन होने पर भी जलन हो सकती है। इस कंडीशन को मेडिकल टर्म में कैंडिडिआसिस कहा जाता है। इसमें खुजली और ड्राईनेस के साथ सेक्स के दौरान दर्द, पेशाब करते समय दर्द या बेचैनी, वजाइनल डिस्चार्ज और योनि में बार-बार जलन हो सकती है। यह सभी समस्याएं महिला को यीस्ट इंफेक्शन होने पर हो सकती हैं। 

वहीं कुछ महिलाओं को  गर्भवती होने, मधुमेह, इम्यूनिटी कमजोर होने या हाल ही में एंटीबायोटिक्स शुरू करने पर भी  यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।  

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन- Urinary Tract Infection

योनि में ब्लैडर इंफेक्शन, यूरेथ्रा इंफेक्शन होना भी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इस कारण महिला को यूरिनेट के दौरान योनि में जलन हो सकती है। इस समस्या के अन्य लक्षणों में बार-बार यूरिनेट के लिए जाना, पेशाब करते समय दर्द होना, पेशाब में खून आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना शामिल हो सकता है।  

इसे भी पढ़े- अगर ये 5 संकेत मिल रहे हैं, तो समझ जाएं हेल्दी है आपकी वजाइना

मेनोपॉज- Menopause

मेनोपॉज में प्रवेश करने से पहले महिला के हार्मोन्स में कई बदलाव आते हैं, जो योनि को भी प्रभावित कर सकते हैं। योनि में जलन होना इन परिवर्तनों का कारण भी हो सकता है। खासकर सेक्स के दौरान महिला को योनि में जलन महसूस हो सकती है। 

इस समस्या से कैसे बाहर आएं- How To Deal With Vaginal Burning 

  • सबसे पहले अपनी समस्या का कारण समझें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। 
  • अपने डेली रूटीन से उन चीजों को हटा दीजिए  जिनके कारण आपको यह समस्या हो सकती है। 
  • साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करें और अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन न करें। 

 इन समस्याओं के कारण महिला को वजाइना में जलन हो सकती है। अगर यह समस्या 3-4 दिन से ज्यादा रहती है, बिना देरी किये एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें। अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

वजाइना में कंपन या झनझनाहट क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

Disclaimer