Fri Sep 11, 2026 | 08:35 PM IST

Doctor Verified

वजाइना में कंपन या झनझनाहट क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

Causes of Vibrating Vagina: वजाइना में झनझनाहट या कंपन महसूस होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है। आइये जानें इस बारे में।   

Causes of Vibrating Vagina In Hindi: पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाएं अपनी जिंदगी के कई फेज़ से होकर गुजरती है। वजाइनल हेल्थ भी फिजिकल हेल्थ जितनी जरूरी होती है। कोई भी असामान्य बदलाव वजाइना से जुड़ी समस्याओं जैसे कि यूटीआई, डिसचार्ज में बदलाव होने का कारण बनने लगता है। इसी प्रकार कुछ महिलाओं को वजाइना में कंपन या झनझनाहट का अहसास होता है। यह समस्या कम महिलाओं में पाई जाती है, लेकिन इससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जुड़ी हो सकती है। इस समस्या के बारे में जानने के लिए हमने बात कि  बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से। 

vaginal issue

पहले समझिये क्या है वजाइना में वाइब्रेशन की समस्या- Vaginal Vibration

वजाइना में वाइब्रेशन होने पर महिला को झनझनाहट, कंपन, गुंजन, हलचल या अजीब की संवेदना का अहसास हो सकता है। इसके कारण इरिटेशन होना, बैठने में परेशानी और डिसकंफर्ट की फीलिंग हो सकती है। 

वजाइना में वाइब्रेशन होने के लक्षण- Symptoms of Vibration In Vagina

वजाइना में वाइब्रेशन अगर आपको पेल्विक फ्लोर डिस ऑर्डर की वजह से हुआ है, तो आपको ऐसे में आपको ये खास लक्षण नजर आ सकते हैं- 

  • बार-बार यूरिनेशन के लिए जाने की आवश्यकता होना। 
  • यूरिनेट करते वक्त दर्द या झंझनाहट महसूस करना। 
  • कब्ज की समस्या होना या ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं होना।
  • इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना या डिस कंफर्ट महसूस करना। 

इसे भी पढ़े- क्या वजाइनल हाइजीन के लिए इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

वजाइना में झनझनाहट या कंपन होने के मुख्य कारण- Causes of Vibrating Vagina

बिना चेकअप कराए इस परेशानी की असली वजह जानना बहुत मुश्किल है। लेकिन लक्षणों के मुताबिक ये मुख्य कारण हो सकते हैं- 

मानसिक तनाव

अगर आप तनाव, चिंता या मानसिक थकान से ग्रस्त हैं, तो ऐसे में आपको वजाइना में वाइब्रेशन महसूस हो सकती है। दरअसल, तनाव के कारण मांसपेशियों सिकुड़ सकती है, जिसके कारण आपको झनझनाहट महसूस हो सकती है। 

दवाओं के सेवन

अगर आप इस दौरान किसी खास दवा का सेवन कर रहे हैं, तो यह भी वजाइनल वाइब्रेशन का कारण हो सकता है। 

शराब या कैफीन

शराब के अत्यधिक सेवन से भी यूट्रस पर दबाव पड़ सकता है। वहीं कैफीन के अधिक सेवन से भी यूट्रस में इंफेक्शन और झनझनाहट महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़े- गर्मियों में कैसे रखें अपनी वजाइनल हेल्थ का ध्यान, एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

पेल्विक फ्लोर डिसऑर्डर 

वहीं इसका अन्य कारण पेल्विक फ्लोर डिसऑर्डर की समस्या भी हो सकती है। इसका कारण उम्र बढ़ना, मेनोपॉज, बच्चे के जन्म के बाद या अत्यधिक वजन बढ़ना भी हो सकता है। 

अगर आपको ऐसे ही किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इस लेख में दी गयी जानकारी सीमित है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2023 19:00 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content