Causes Of Uterus Pain During Periods In Hindi: पीरियड्स तो महिलाओं को हर महीने आते हैं। लेकिन कई बार कुछ महिलाओं को काफी दर्दनाक पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। आपने अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में गंभीर दर्द या ऐंठन का सामना करते देखा होगा। इसके अलावा भी महिलाओं को मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, शरीर में वॉटर रिटेंशन, पेट संबंधी समस्याएं और पैरों में ऐंठन आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान होने वाली इन समस्याओं को आमतौर पर सामान्य माना जाता है। क्योंकि अधिकांश महिलाओं को ये समस्याएं परेशान करती हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिर्फ पेट और कमर में ही नहीं, बल्कि बच्चेदानी में दर्द भी महसूस होता है। ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर उनकी बच्चेदानी में दर्द क्यों हो रहा है? कई बार वे इसको लेकर काफी चिंतित महसूस करने लगती हैं और तनाव लेना शुरू कर देती हैं। आपको बता दें कि अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान बच्चेदानी में दर्द महसूस करती है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने नोएडा की प्रमुख वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा मिश्रा (M.D., Obs & Gyne, Senior Consultant Gynecologist) से बात की। इस लेख में पीरियड्स के दौरान बच्चेदानी में दर्द के लिए जिम्मेदार कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
पीरियड्स के समय बच्चेदानी में दर्द के कारण- Causes Of Uterus Pain During Periods In Hindi
आपको बता दें कि आमतौर पर पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन ही आपकी बच्चेदानी में दर्द का कारण बनती है। असल में ऐसा तब होता है, जब बच्चेदानी की दीवारों में सूजन हो जाती है। असल में जब पीरियड्स शुरू होते हैं तो महिलाओं का गर्भाशय परतों को थोड़ा बाहर निकालने में मदद करने के कॉन्ट्रैक्ट करता है। इसके कारण ही आपको दर्द और ऐंठन महसूस होती है। आपके मासिक धर्म के दौरान, आपका गर्भाशय अपनी परत को बाहर निकालने में मदद करने के लिए सिकुड़ता है। प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक हार्मोन दर्द और सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं और गर्भाशय की मांसपेशियों के कॉन्ट्रैक्शन को ट्रिगर करते हैं। जब इस हार्मोन का स्तर अधिक बढ़ता है, तो इसके कारण गंभीर दर्द और ऐंठन महसूस होती है। इसके अलावा, एंडोमेट्रियोसिस यानी गर्भाशय की परत या दीवारों में सूजन, गर्भाशय फाइब्रॉएड, एडिनोमायोसिस जैसी स्थितियां भी बच्चेदानी में दर्द को ट्रिगर करते हैं। बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन के कारण भी बच्चे दानी में दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों में चीकू खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में आयरन के कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, तेजी से बढ़ेगा खून
डॉक्टर क्या सलाह देती हैं?
पीरियड्स के दौरान अगर किसी महिलओं को गंभीर दर्द और ऐंठन बार-बार महसूस होती है, तो ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बच्चेदानी में दर्द होना किसी गंभीर स्थिति का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
All Image Source: Freepik