Is It Normal To Have Periods Twice a Month: वैसे तो महिलाओं को महीने में एक बार पीरियड आते हैं। वहीं कभी-कभी 15 दिन बाद भी पीरियड आ जाते हैं। अगर ऐसा कभी-कभी हो रहा है तो यह नॉर्मल है। लेकिन हर बार 15 दिन बाद पीरियड आना एक समस्या है। डॉक्टर्स के मुताबिक, एवरेज मेंस्ट्रुअल सायकल 28 दिनों का माना जाता है। कुछ महिलाओं को पहले भी पीरियड आ जाते हैं, वहीं कुछ को लेट भी आ जाते हैं। सभी महिलाओं का ये सायकल अलग अलग रहता है। महीने में दो बार पीरियड आने को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस संबंध में डॉक्टर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह समस्या कुछ कारणों से हो सकती है। हार्मोंस के डिस्बैलेंस और तनाव के अलावा बहुत से कारण है, जिनसे महीने में 2 बार पीरियड आने की समस्या हो सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ कारण बताने जा रहे हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
हार्मोंस का असंतुलन- Hormonal Imbalance
एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोंस के कारण महीने में एक से ज्यादा बार पीरियड आ सकते है। हार्मोंस के डिस्बैलेंस होने पर गायनोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
तनाव- Stress
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या हो गया है। तनाव के कारण महीने में 2 बार पीरियड आ सकते हैं। दरअसल, तनाव के कारण हार्मोंस डिस्बैलेंस होते हैं। इससे पीरियड में अनियमितता आ सकती है।
थायरॉइड- Thyroid
थायरॉइड के कारण भी पीरियड में अनियमितता हो सकती है। दरअसल, प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन नामक हार्मोन मेंस्ट्रुअल सायकल को कंट्रोल करते हैं। इनका प्रोडक्शन थायरॉइड ग्रंथि से होता है। इसके कारण थायरॉइड होने पर ये सायकल बिगड़ जाता है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि, हाइपरथायरॉइडिज्म मासिक चक्र में देरी का कारण बनता है, जबकि हाइपोथायरॉइडिज्म मासिक चक्र के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इससे पीरियड्स महीने में 2 बार आ सकते हैं।
वजन घटना या बढ़ना- Weight Loss or Gain
वजन का बढ़ना या घटना दोनों ही पीरियड की अनियमितता का कारण हो सकते है। जब वजन बढ़ता या घटता है तो इस दौरान शरीर में हार्मोंस में कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे महीने में दो बार पीरियड आ सकते है।
वजाइनल इन्फेक्शन- Vaginal Infection
वजाइनल इन्फेक्शन के कारण भी महीने में दो बार पीरियड आ सकते है। वजाइना में सूजन, रूखापन, हमेशा गीलापन रहने से महीने में दो बार पीरियड्स हो सकते हैं।
अनियमित पीरियड को ठीक करने के उपाय- Irregular Periods Treatment
अगर आपके साथ ही अनियमित पीरियड की समस्या है तो आपके लिए कुछ उपाय है, जो आपके लिए सहायक हो सकते हैं। सबसे पहले तो यह कि तनाव से जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करें। अगर किसी तरह का तनाव है भी तो उसे खुद पर हावी ना होने दें।, वहीं खुद को हाइड्रेट भी रखें, ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं। हैवी एक्सरसाइज ना करें। हो सके तो ऐसे योगासन करें, जिससे पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है।
अगर इन सब उपायों के इस्तेमाल के बाद भी आपको अनियमित पीरियड की समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version