Doctor Verified

रात में ब्रा उतारकर सोना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें ब्रा पहनकर सोने के नुकसान

Wear Bra at Night or Not: एक्सपर्ट मानते हैं कि रात में ब्रा उतारकर सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइये जानें इस बारे में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में ब्रा उतारकर सोना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें ब्रा पहनकर सोने के नुकसान


Is It Safe to Sleep in Bra at Night: बॉडी को शेप में रखने के लिए सही साइज की ब्रा पहनना जरूरी होता है। यह न सिर्फ ब्रेस्ट को शेप में रखने में मदद करती है, बल्कि पर्सनैलिटी बेहतर दिखाने में भी मदद करती है। अक्सर ज्यादातर महिलाओं को यह कंफ्यूजन जरूर होती है कि रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए या नहीं। कुछ महिलाओं को रात में ब्रा पहनकर सोने से कोई परेशानी नहीं होती। वहीं कुछ महिलाएं ब्रा पहनकर सोने में अनकंफर्ट महसूस करती हैं। रात में ब्रा पहनकर सोना कितना सही है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से, जिन्होनें इस बारे में हमसे खास जानकारी साझा की।

bra at night

जानिए इस पर क्या कहती हैं एक्सपर्ट- Should We Remove Bra At Night?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप ढीली और कंफर्टेबल ब्रा पहन के सोते हैं, तो यह आपको नुकसान नहीं करेगा। लेकिन अगर आप टाइट ब्रा पहनकर सोते हैं, तो इससे आपको सोते समय अनकंफर्ट महसूस हो सकता है। वहीं इससे स्किन को कंफर्ट होने का रास्ता नहीं मिल पाता जिससे पसीना बढ़ता है और स्किन इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। 

रात को ब्रा पहनकर सोने से होने वाली समस्याएं- What Happens If You Wear A Bra Every Night?

फंगल इंफेक्शन का खतरा 

रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट पर पसीना आने लगता है, जिससे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। इससे स्किन में इरिटेशन हो सकती है, जिससे आपको सोने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए सोते समय ब्रा जरूर उतार दें। 

खुजली बढ़ सकती है

दिनभर ब्रा पहनकर रहने से शरीर को कोई हानि नहीं होती है। लेकिन अगर आप रात में भी ब्रा पहनकर सोते हैं, तो इससे त्वचा को सांस लेने में परेशानी हो सकती हैं। इससे स्किन पर खुजली और इरिटेशन हो सकती है। 

इसे भी पढ़े- कहीं गर्दन, कंधे और पीठ में तेज दर्द का कारण आपकी ब्रा तो नहीं? डॉक्टर से जानें क्या है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम

ब्लड सर्कुलेशन रुकना

रात में ब्रा पहनकर सोने से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी रुक सकता है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेट होने में परेशानी हो सकती है। इससे आपको सोते समय दम घुटने जैसा महसूस हो सकता है। इसके कारण आपकी नींद भी खराब हो सकती है और आपको सोने में भी मुश्किल हो सकती है। 

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ना

एक्सपर्ट कहती हैं कि रात को टाइट ब्रा पहनकर सोने की आदत मांसपेशियों और नसों को नुकसान भी कर सकती है। इसके कारण कुछ मामलों में ब्रेस्ट कैंसर या अन्य गंभीर समस्या होने का खतरा भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- अपने ब्रेस्ट के साथ भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

इन कारणों से पता चलता है कि रात को ब्रा उतारकर सोना क्यों जरूरी है। अगर आप ब्रा पहनकर सोने में कंफर्ट महसूस करते हैं, तो कोशिश करें कि आप ढीली और कंफर्टेबल ब्रा ही चुनें। इससे इंफेक्शन होने का खतरा कम हो सकता है। अगर इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से जानें

Disclaimer