Doctor Verified

महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से जानें

Anemia Symptoms: एनीम‍िया का मतलब है शरीर में खून की कमी। एनीम‍िया से पीड़ि‍त मह‍िलाओं को इस लेख में बताई जरूरी सावधान‍ियों का ख्‍याल रखना चाह‍िए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से जानें


Anemia Symptoms in Women: एनीम‍िया एक रक्‍त संबंध‍ित रोग है। इस बीमारी के होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। हीमोग्‍लोब‍िन एक प्रकार का प्रोटीन है। शरीर में आयरन, व‍िटाम‍िन-बी12 और फोल‍िक एस‍िड की कमी के कारण एनीम‍िया हो सकता है। एनीम‍िया की समस्‍या पुरुष और मह‍िला दोनों को हो सकती है। लेक‍िन मह‍िलाओं में यह समस्‍या ज्‍यादा देखी जाती है। खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान मह‍िलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। शरीर में खून की कमी के कारण मह‍िलाओं को थकान, कमजोरी, चक्‍कर आना, स‍िर दर्द और च‍िड़च‍िड़ेपन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ज‍िन मह‍िलाओं को एनीम‍िया होता है उन्‍हें यह जरूर जानना चाह‍ि‍ए क‍ि क्‍या करना है और क्‍या नहीं। कुछ जरूरी सावधान‍ियों के बारे में व‍िस्‍तार से आगे बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।             

एनीम‍िया के लक्षण नजर आने पर क्‍या करें?- What Should I Do If I Have Anemia Symptoms

1. एनीम‍िया की पुष्टि करें- Anemia Diagnosis Test 

एनीम‍िया के लक्षण (Anemia Symptoms) नजर आने पर सबसे पहले एनीम‍िया की पुष्टि करें। एनीम‍िया की समस्‍या मह‍िलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भी होती है। कई बार मह‍िलाएं ध्‍यान नहीं देतीं और एनीम‍िया का असर गर्भस्‍थ श‍िशु पर पड़ता है। कुछ मामलों में स्‍थ‍ित‍ि इतनी गंभीर हो जाती है क‍ि ड‍िलीवरी के दौरान मां और श‍िशु की जान बचाना मुश्‍क‍िल हो जाता है। अगर आपके पर‍िवार में एनीम‍िया की मेड‍िकल ह‍िस्‍ट्री है, तो डॉक्‍टर को पहले प्रेग्नेंसी टेस्‍ट (Pregnancy Test) के दौरान इस बारे में बताएं। ब्‍लड टेस्‍ट या हीमोग्‍लोब‍िन टेस्‍ट से एनीम‍िया की जांच की जाती है।         

2. खून बढ़ाने के ल‍िए आयरन र‍िच फूड्स खाएं- Eat Iron Rich Foods in Anemia 

iron rich foods

एनीम‍िया के लक्षण (Anemia Symptoms in Hindi) नजर आने पर डॉक्‍टर की सलाह पर आयरन र‍िच फूड्स (Iron Rich Foods) का सेवन करें। पालक में आयरन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा आप लाल मसूर दाल, काली मसूर दाल, और चना दाल का भी सेवन कर सकते हैं। दाल में आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है ज‍िससे खून बढ़ता है। कई ड्राई फ्रूट्स भी हैं ज‍िसमें आयरन पाया जाता है। जैसे- क‍िशम‍िश, अंजीर, काजू और अखरोट आद‍ि। एनीम‍िया में अंडे का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।   

3. फोल‍िक एस‍िड का सेवन करें- Consume Folic Acid In Anemia

एनीम‍िया के मरीजों को डॉक्‍टर की सलाह पर फोलि‍क एस‍िड का सेवन करना चाह‍िए। यह व‍िटाम‍िन-बी का एक रूप है। ब्‍लड सेल्‍स के न‍िर्माण के ल‍िए फोल‍िक एस‍िड का सेवन फायेदमंद माना जाता है। प्रेग्नेंसी में भी मह‍िलाओं के ल‍िए फोल‍िक एस‍िड का सेवन जरूरी माना जाता है। यह भ्रूण के सही व‍िकास के ल‍िए जरूरी माना जाता है। इसके अलावा एनीम‍िया में डॉक्‍टर की सलाह पर व‍िटाम‍िन-बी12 का सेवन भी करना चाह‍िए। 

एनीम‍िया के लक्षण नजर आने पर क्‍या न करें?- What Should You Not Do If You Have Anemia 

4. र‍िफाइंड चीजों का सेवन न करें- Avoid Refined Food in Anemia  

एनीम‍िया के मरीजों के ल‍िए रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन हान‍िकारक हो सकता है। इस तरह के खानपान में पोषक तत्‍व जैसे आयरन और अन्‍य व‍िटाम‍िन्‍स की कमी होती है। जबक‍ि एनीम‍िया के मरीजों के ल‍िए आयरन का सेवन करना जरूरी है। अनहेल्‍दी चीजों का सेवन करने से आयरन को शरीर में एब्सॉर्ब करने की क्षमता कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- एनीमिया (खून की कमी) के कारण हर समय रहती है सुस्‍ती और थकान? अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

5. एनीम‍िया होने पर एल्‍कोहल का सेवन न करें- Avoid Alcohol in Anemia 

एनीम‍िया में एल्‍कोहल और अन्‍य नशीली चीजों का सेवन करने से बचना चाह‍िए। इस तरह की चीजों का सेवन करने से डाइजेशन खराब हो सकता है। खराब डाइजेशन के कारण पोषक तत्‍व शरीर में एब्‍सॉर्ब नहीं हो पाते ज‍िनमें से एक है आयरन। एल्‍कोहल का ज्‍यादा सेवन करने से हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

अपने ब्रेस्ट के साथ भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

Disclaimer