Side Effects of Eating Dal at Night in Hindi: दाल खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। दाल में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल आपकी शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होती है। लेकिन, कुछ लोग रात में दाल खाना पसंद करते हैं, जबकि दाल हेवी होती है, जिसे रात में खाना कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है।
रात में दाल खाने से कई बार पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर चने की दाल, छोले और राजमा आदि को रात में खाने से बचना चाहिए। अगर आपको रात में दाल खाने से किसी प्रकार की समस्या होती है तो रात में दाल खाने से परहेज करना जरूरी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में। (Raat me Dal Khane ke Nuksan) -
रात में दाल खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Dal at Night in Hindi) -
1. बढ़ सकता है यूरिक एसिड
यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार होते हैं, लेकिन कई मामलों में रात में दाल खाने से भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है। अगर आप रोजाना रात में दाल खाते हैं तो इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता (How to Lower Uric Acid in Hindi) है। दरअसल, उड़द की दाल में प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के मरीजों की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो ऐसे में उड़द दाल खाने से परहेज करें।
2. नींद में हो सकती है बाधा
अगर आप रोजाना रात में दाल खाते हैं तो इससे नींद आने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, उड़द दाल, चने, छोले और राजमा आदि खाने में काफी हेवी होते हैं। इसे खाने से आपका पेट पूरी तरह से भर जाता है और रात में नींद आने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, रात में दाल खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसका असर आपके स्लीपिंग पैटर्न पर पड़ सकता है।
3. पाचन संबंधी समस्याएं
रात में दाल खाना पाचन तंत्र के लिए भी समस्या (How to Prevent Digestive Problems in Hindi) का सबब बन सकता है। अगर आप नियमिततौर पर दाल का सेवन करते हैं तो इससे गैस और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दाल में कॉम्पलेक्स कार्ब्स की मात्रा होती है। वहीं, जब कार्ब्स को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो कई बार यह बिना पचे ही पेट में रह जाता है, जो आपकी आंतों को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते आपको गैस और अपच का सामना करना पड़ सकता है।
4. पेट दर्द
दाल को ज्यादा मात्रा में खाना कई बार पेट में दर्द का भी कारण बन सकता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो ऐसे में रात में दाल खाना कुछ समय तक बंद करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप रोजाना रात में दाल खाते हैं तो इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। रात में दाल खाने से गैस बनने के साथ ही पेट फूल सकता है, जिसके चलते कई बार पेट में दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - अपनी सेहत के अनुसार सही दाल कैसे चुनें? डॉक्टर से जानें
रात में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?
- रात में आपको कुछ दालों को खाने से परहेज करना चाहिए।
- रात में चने, उड़द और अरहर की दाल खाने से बचना चाहिए, यह आपके लिए थोड़ी हेवी हो सकती है।
- अगर आप रात में मसूर की दाल, छोले और राजमा खाते हैं तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
- कोशिश करें कि रात में लोभिया और मटर की दाल खाने से भी परहेज करें। यह भी कई बार पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
FAQ
पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है?
आमतौर पर पेट के लिए मूंग दाल सबसे अच्छी मानी जाती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से आपका पेट अच्छा रहता है और इससे पेट भी हेल्दी रहता है।कौन सी दाल से गैस नहीं बनती है?
अगर आप रात में दाल खाते हैं तो इससे गैस बनने की समस्या हो सकती है। लेकिन, मसूर दाल और मूंग दाल खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है और गैस नहीं बनती है।पचने में सबसे आसान दाल कौन सी है?
आमतौर पर हरी मूंग दाल को पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दाल को खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version