Can eating roti lead to acidity in Hindi: रोटी एक ऐसा आहार है, जिसे अमूमन भारतीय घरों में खाया जाता है। बल्कि, ऐसे कई घर हैं, जिनमें रोटी का सेवन नियमिततौर पर किया जाता है। आम बोलचाल में भी लोग रोटी खाने का जिक्र करते हैं। भूख लगने पर सबसे पहले रोटी खाने की याद आती है। रोटी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। लेकिन, कुछ लोग रोटी खाने के बाद गैस बनने की शिकायत करते हैं? लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है? अगर आपको भी रोटी खाने के बाद गैस बनती है तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे कि क्या सच में रोटी खाने से गैस बनती है। वैसे तो रोटी खाना पाचन तंत्र के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। रोटी खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलने से राहत मिलती है। लेकिन, कुछ मामलों में रोटी का ज्यादा सेवन करना आपके लिए गैस का कारण बन सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Roti Khane se Gas Banti Hai) -
क्या रोटी खाने से गैस बनती है? (Can eating roti lead to acidity in Hindi)
प्राची के मुताबिक रोटी खाना सेहत के लिए अच्छी होती है। रोटी खाने से आपको सीधेतौर पर गैस नहीं बनती है। दरअसल, अगर आप गेहूं और रागी आदि की रोटी खाते हैं तो इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर का ज्यादा सेवन करने से (Side Effects of Eating Excess Fibre) आपको कई बार गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
हालांकि, सीमित मात्रा में रोटी खाना आपके लिए गैस का कारण नहीं बनती है। ज्यादा रोटी खाने से गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका आटा पूरी तरह से गेहूं का है तो ऐसे में गैस बनना संभव है। अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो ऐसे में आटे में अन्य साबुत अनाज मिलाना भी फायदेमंद हो सकता है।
ज्यादा रोटी खाने से बन सकती है गैस
अगर आप रोजाना रोटी खाते हैं और ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो ऐसे में संभव है कि आप गैस और अपच जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। ज्यादातर घरों में सफेद आटे का इस्तेमाल किया जाता है। रोटी में पूरा सफेद आटा मिलाना पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप गेहूं की रोटी खाते हैं और गैस से परेशान रहते हैं तो अपने रोटी खाने की मात्रा को सीमित रखें। इससे गैस नहीं बनेगी।
गैस बनने पर कौन सी रोटी खानी चाहिए?
- अगर आपको रोटी खाने के बाद गैस बनने की समस्या रहती है तो अपने रोटी बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करें।
- इसके लिए आपको आटे में अजवाइन मिलाकर रोटी बनानी चाहिए, इसे खाने से गैस, अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं कम होती हैं।
- इसके लिए आपको रोटी में थोड़ी सी हींग मिला लेनी चाहिए। इससे पेट और पाचन तंत्र हेल्दी रहता है।
- गैस बनने से राहत पाने के लिए आप जौ की रोटी भी खा सकते हैं।
- गेहूं की रोटी के बजाय आप बाजरा और रागी के आटे की रोटी भी खा सकते हैं।
गैस बनने पर क्या खाना चाहिए?
- गैस बनने पर आपको हेल्दी और पोषक तत्वों से जुड़ी खाना खाना चाहिए।
- गैस बनने पर आपको केले और दही का कॉम्बिनेशन ट्राई करना चाहिए। इसे खाने से गैस की समस्या दूर होती है।
- ऐसे में आपको सौंफ और अजवाइन का सेवन करना चाहिए या इन्हें पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
- इसके लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे साबुत अनाज, फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
- ऐसे में आपको नींबू पानी और जीरा पानी पीना चाहिए।
FAQ
गैस को खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?
गैस को खत्म करने के लिए आपको टमाटर, गाजर, साबुत अनाज, सौंफ, अजवाइन और जीरा को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे गैस कम हो जाती है।रोज-रोज गैस क्यों बनती है?
रोज-रोज गैस बनने के पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपको रोजाना गैस बनती है तो ऐसे में तला-भुना और मसालेदार खाना या ज्यादा खाना जिम्मेदार हो सकता है।सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने?
सुबह खाली पेट गैस न बनने के लिए पपीते, अनार, सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दही और गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।