Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Expert

कब्ज में रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद है या चावल? जानें एक्सपर्ट से

कब्ज में आपको रोटी और चावल के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए उसके बाद ही खाना चाहिए। देखा जाए तो कब्ज होने पर आपको चावल खाने के बजाय रोटी खाने पर ध्यान देना चाहिए।

Roti or Rice Which is Safer to Eat in Constipation in Hindi: कब्ज एक आम समस्या है, लेकिन बहुत से लोग इसे आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। बार-बार होने वाली कब्ज को नजरअंदाज करना कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ऐसे में खान-पान को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए। कुछ लोग कब्ज में रोटी और चावल खाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कब्ज में रोटी खाना फायदेमंद है या चावल इसका जवाब आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। कब्ज में आपको ऐसी चीजें बिलकुल नहीं खानी चाहिए, जिन्हें खाने से कब्ज की समस्या और ज्यादा बढ़ जाए।

कई बार हम जाने अंजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो कब्ज की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। ज्यादातर मामलों में कब्ज खान-पान में गड़बड़ी होने के कारण होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं कब्ज में रोटी खानी चाहिए या चावल? (Roti ya chawal kabj me kya khana chahiye) 

कब्ज में रोटी खानी चाहिए या चावल? 

डाइटिशियन प्राची के मुताबिक कब्ज में आपको रोटी और चावल के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए उसके बाद ही खाना चाहिए। देखा जाए तो कब्ज होने पर आपको चावल खाने के बजाय रोटी खाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर कब्ज होने पर चावल खाया जाए तो इससे कब्ज और गैस की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। कब्ज में आपको साबुत अनाज से बनी रोटी खाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कब्ज होने पर बाहर का कुछ भी खाने से आपको मलत्याग करने में और ज्यादा कठिनाई हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - कब्ज में सफेद तिल खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कारण और सेवन का तरीका 

कब्ज होने पर रोटी खाना कैसे फायदेमंद होती है?

कब्ज होने पर रोटी खाना हेल्दी होता है। दरअसल, रोटी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती हैं, जिसे खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही मल ढीला होता है। कब्ज में रोटी खाने से मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है। दरअसल, रोटी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगती है, जिससे वजन भी कम होता है। इससे आपका स्टूल पास होने में काफी आसानी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो चावल की जगह पर रोटी खाना एक फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है। 

कब्ज में चावल क्यों नहीं खाना चाहिए?

अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो ऐसे में सफेद चावल खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। चावल खाने से आपके कब्ज की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल, चावल में चोकर नहीं होता है सफेद चावल में चोकर को हटा देने से उसमें फाइबर की कमी हो जाती है।

फाइबर की मात्रा कम होने के चलते आपके कब्ज की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप कब्ज में चावल खाना ही चाहते हैं तो ऐसे में ब्राउन राइस खाना ज्यादा असरदार और फायदेमंद हो सकता है। कुछ मामलों में सफेद चावल खाने से मलत्याग में होने वाली कठिनाई और ज्यादा बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच होने पर क्या न खाएं, बता रहे हैं एक्सपर्ट

कब्ज से राहत पाने के लिए क्या करें?

  1. कब्ज से राहत पाने के लिए आपको फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां जैसे कीवी, पालक, ब्रोकली, केल आदि खाना चाहिए।
  2. कब्ज से राहत पाने के लिए आपको दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको आलूबुखारा, अंजीर और सौंफ आदि जैसी चीजें खाने पर ध्यान देना चाहिए।
  4. ऐसे में आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करने पर ध्यान देना चाहिए।
  5. इसके लिए आपको स्ट्रेस को कम करने की जरूरत है।
  6. इसके लिए आप छाछ, दही और रायता आदि पी सकते हैं।
  7. ऐसे में आपको एक अच्छी पोजिशन में सोना और बैठना चाहिए।
  8. ऐसे में आपको तैलीय पदार्थों का सेवन क रने से बटना चाहिए।

FAQ

  • क्या चावल कब्ज बढ़ाता है?

    चावल खाने से कब्ज की समस्या आमतौर पर बढ़ जाती है। दरअसल, चावल में फाइबर काफी कम होता है। चावल का फाइबर निकल जाने से कब्ज बढ़ सकती है। 
  • क्या खाने से कब्ज बढ़ाती है? 

    अगर आप लगातार कब्ज से पीड़ित हैं, तो तला-भुना खाना खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में बर्गर, पिज्जा, फ्राइज और मसालेदार खाना खाने से कब्ज बढ़ सकती है। 
  • कौन सा चावल खाने से कब्ज नहीं होता है?

    अगर आप ब्राउन राइस खा रहे हैं तो इससे कब्ज नहीं बढ़ती है। दरअसल, ब्राउन राइस में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से कब्ज नहीं बढ़ती है। 

Read Next

क्या दही में आम मिलाकर खाना सही होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2025 16:24 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • Jun 18, 2025 16:24 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content