
Can Eating Wheat Cause Joint Pain in Hindi: गेहूं एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे आमतौर पर हर घर में खाया जाता है। गेहूं को रोटी, पूरी और नान आदि के रूप में केवल भारत ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में खाया जाता है। गेहूं को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां रहती है। कुछ लोग मानते हैं कि गेहूं खाने से जोड़ों में दर्द होता है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि गेहूं जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
दरअसल, गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा होती है, जो तकरीबन सभी प्रकार के गेहूं में पाई जाती है। ग्लूटेन न तो जोड़ों के दर्द के लिए अच्छा होता है न ही गठिया और अर्थराइटिस के मरीजों के लिए। कई बार गेहूं से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए अन्य तरीकों से भी नुकसानदायक हो सकता है। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या सच में गेहूं खाने से जोड़ों में दर्द होता है? (Kya Gehu Khane se Joints Pain Hota Hai)
क्या गेहूं खाने से जोड़ों में दर्द होता है?
डॉक्टर के मुताबिक यह बात सच है कि गेहूं खाना कई बार जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है। गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा होती है, जो गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीजों के लिए हानिकारक होती है। ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो गेहूं और जौ आदि में ज्यादा पाया जाता है।
अगर इसे खाया जाए तो यह जोड़ों के दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर आप पहले से ही जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो गेहूं खाने से आपका दर्द बढ़ने के साथ ही साथ सूजन भी बढ़ सकती है। गेहूं खाना आप लोगों के लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

हाई यूरिक एसिड में भी नहीं खाना चाहिए ज्यादा गेहूं
यूरिक एसिड के मरीजों में अक्सर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या रहता है। इस स्थिति में गेहूं खाने से आपकी सूजन बढ़ने के साथ ही यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ सकती है। गाउट की समस्या से जूझ रहे लोगों (Gout Problem in Hindi) को ज्यादा गेहूं खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, गेहूं फाइबर का अच्छा सोर्स है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से कई बार जोड़ों में दर्द हो सकता है। ज्यादा गेहूं खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही साथ कुछ मामलों में सूजन और दर्द भी बढ़ सकती है।
जोड़ों के दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?
- अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है तो कुछ चीजों को खाने से जरूर बचना चाहिए।
- जोड़ों में दर्द वाले मरीजों को रेड मीट और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स खाने से हमेशा परहेज करना चाहिए।
- अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है तो ऐसे में शराब पीने के साथ ही प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
- आपको ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ ही डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी बचना चाहिए।
- ज्यादा चीनी का सेवन भी कई बार गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या को बढ़ा सकती है।
- अगर आप ज्यादा मात्रा में नमक, मीठा या तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे भी जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - Wheat Roti in Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज रात में गेहूं की रोटी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
ज्यादा गेहूं खाने के नुकसान
- जरूरत से ज्यादा गेहूं खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा गेहूं खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकती है।
- ज्यादा मात्रा में गेहूं खाने से पेट में ऐंठन और दर्द हो सकता है।
- जरूरत से ज्यादा गेहूं खाने से आपको रैशेज होने के साथ ही कुछ मामलों में जी मचलाने जैसी समस्या भी हो सकती है।
- इसके साथ ही ज्यादा गेहूं खाने से आपको डायरिया का भी सामना करना पड़ सकता है।
FAQ
- जोड़ों के दर्द में कौन सा खाना नहीं खाना चाहिए?अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो ऐसे में ग्लूटेन युक्त फूड्स जैसे गेहूं, जौ और राई आदि खाने से परहेज करना चाहिए। यह फूड्स खाने से आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
- जोड़ों के दर्द में क्या खाना चाहिए?अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में डाइट में फल, सब्जियां, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है।
- ज्यादा गेहूं खाने के नुकसानज्यादा मात्रा में गेहूं खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
Read Next
खट्टे फल खाने से हार्ट बर्न और एसिडिटी की समस्या क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके 4 कारण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version