Expert

गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच होने पर क्या न खाएं, बता रहे हैं एक्सपर्ट

What Not To Eat To Keep Stomach Healthy During Summer In Hindi: गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच की समस्याएं अक्सर लोगों को परेशान करती है। इससे बचने के लिए आप ऑयली फूड, प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजों के सेवन से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच होने पर क्या न खाएं, बता रहे हैं एक्सपर्ट


Foods To Avoid To Keep Stomach Healthy During Summer In Hindi: गर्मियों के दिनों में आपने नोटिस किया होगा कि अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्या बनी रहती है। खासकर, इन दिनों लोगों को पेट में गैस, कब्ज और अपच की परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इन दिनों पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिससे कुछ भी खाया हुआ आसानी से पचता नहीं है। इसके अलावा, यह दिक्कत भी होती है कि कई लोग बासी चीजें खाते हैं। बासी चीजें खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है और अपच, गैस की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्या से बचने के लिए के लिए आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को निकाल बाहर करना चाहिए। यहां तक कि कुछ चीजों का सेवन न करने से गैस और अपच की समस्या से बचा जा सकता है। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (kabj gas hone par kya nahi khana chahiye)

गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच होने पर क्या न खाएं?- What Foods Should You Avoid To Keep Stomach Healthy During Summer In Hindi

What Foods Should You Avoid To Keep Stomach Healthy During Summer 04

ऑयली फूड न खाएं

गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप ऑयली फूड से दूरी बनाए रखें। वैसे भी गर्मी के दिनों में ऑयली फूड का सेवन करने से असहजता पैदा हो सकती है। असल में, ऑयली फूड में काफी ज्यादा मात्रा में फैट होता है, जिससे इसे पचने में समय लगता है। ऐसे में ब्लोटिंग के साथ-साथ पेट में जलन और सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच से छुटकारा पाने के ल‍िए खाएं ये 5 फूड्स, पेट को म‍िलेगी राहत 

प्रोसेस्ड फूड

What Foods Should You Avoid To Keep Stomach Healthy During Summer 01 (6)

गर्मियों में कब्ज और अपच की समस्या से बचने के लिए प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी नहीं किया जाना चाहिए। आपको बात दें कि प्रोसेस्ड फूड में आर्टिफिशियल एडिटिव्स का इस्तेमाल होता है और इसमें सोडिमय की मात्रा भी ज्यादा होती है। इस तरह के फूड का सेवन करने से बॉडी डिहइड्रेट हो जाती है। ऐसे में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां ट्रिगर हो सकती हैं और गैस और ब्लोटिंग की दिक्क्तें बढ़ सकती हैं।

स्पाइसी फूड

गर्मियों में स्पाइसी फूड यानी मसालेदार चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसा क्यों? क्यांकि स्पाइसी फूड में बहुत ज्यादा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। मसाले बहुत गर्म होते हैं। जब आप अधिक मात्रा में स्पाइसी फूड का सेवन कर बैठते हैं, तो इससे पेट में जलन, दर्द बढ़ सकता है। साथ ही, यह बॉडी को डिहाइड्रेट कर देता है, जो पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खूब खाते-पीते रहना है और पेट की समस्याओं से भी बचना है, तो आज से ही अपना लें ये 5 नियम

कैफीन युक्त ड्रिंक

कई लोग दिन की शुरुआत में ही कॉफी का सेवन करते हैं। इस उम्मीद के साथ कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करने से पूरा दिन एनर्जेटिक रहें और एक्टिवली दिन भर का काम पूरा कर सकेंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक कर जाता है। ऐसे में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। 

फैटी और क्रीमी फूड

फैटी और क्रीमी फूड का सेवन करने से डाइजेशन धीमा हो जाता है। इससे पेट में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। गर्मी के दिनों में इस तरह की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसी चीजें अधिक मात्रा में खाते हैं, तो कई परेशानियां ट्रिगर हो सकती हैं, जिसमें पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच की दिक्कतें शामिल हैं। इससे डायरिया होने का रिस्क भी रहता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेट में गैस हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

    पेट में गैस हो तो कई चीजें खाने से बचना चाहिए, गोभी, पत्तागोभी, बीन्स, दाल, मैदा और दूध और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कम करें।
  • कब्ज और गैस होने पर क्या खाना चाहिए?

    कब्ज और गैस की समस्या से राहत के लिए क्लियर सूप और सब्जियों का रस पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है, जिससे अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने?

    सुबह खाली पेट आप अजवाइन का पानी, गुनगुने पानी में नींबू का रस, दही जैसी चीजों का सेवन करें। इससे गैस बनने की दिक्कत पूरी तरह दूर हो जाएगी।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में बार-बार पेट खराब होने का कारण बन सकती हैं खाने से जुड़ी ये 7 गलतियां, आज ही छोड़ें

Disclaimer