गर्मियों का मौसम शरीर में कई बदलाव लेकर आता है। जैसे ही तापमान बढ़ता है, शरीर में पानी की कमी, पाचन की गड़बड़ी और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में सुबह का पहला भोजन बेहद खास हो जाता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। अगर सुबह कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ खाए जाएं जो शरीर को ठंडक दें, पेट को साफ रखें और पाचन में मदद करें, तो गर्मियों की परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो भीगे हुए चने, सत्तू का शरबत और ताजा दही जैसी चीजें सुबह के वक्त खाना पेट के लिए रामबाण का काम करता है। ये न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि पाचन क्रिया को मजबूत बनाकर पेट की गैस, एसिडिटी, जलन और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इस लेख में ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें सुबह-सुबह खाने से आपका पेट गर्मियों में भी दुरुस्त रहेगा और पूरे शरीर को पोषण और एनर्जी मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. भीगा हुआ चना खाएं- Eat Soaked Chickpeas
भीगा हुआ काला चना, फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसे खाली पेट खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को अंदर से साफ करता है। गर्मियों में भीगे हुए चने शरीर में ठंडक भी बनाए रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खूब खाते-पीते रहना है और पेट की समस्याओं से भी बचना है, तो आज से ही अपना लें ये 5 नियम
2. ताजा दही खाएं- Eat Fresh Curd in Morning
दही, प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन स्रोत है जो आंतों की सेहत सुधारता है। गर्मियों में ताजा और ठंडी दही खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और पेट में एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं। सुबह के नाश्ते में दही को फल या भूने जीरे के साथ लेना और भी फायदेमंद होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
3. सत्तू का शरबत पिएं- Drink Sattu Drink
सत्तू गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। इसे पानी, नींबू और थोड़ा सा नमक या गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। सत्तू में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और गैस या जलन से राहत दिलाता है। सुबह-सुबह एक गिलास सत्तू का शरबत पीने से पूरे दिन पेट को हल्का और ठंडा महसूस होता है।
4. पेट की समस्याओं से बचने के लिए केला खाएं- Eat Banana to Prevent Stomach Problems
केला पोटैशियम, फाइबर और विटामिन्स का अच्छा स्रोत होता है। सुबह-सुबह केला खाने से शरीर को ताजगी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह कब्ज दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। गर्मियों में केला पेट को शांत रखने में मदद करता है और शरीर की एनर्जी को भी बनाए रखता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो ज्यादा पका हुआ केला खाने से बचें।
5. नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पिएं- Lukewarm Water with Lemon and Honey
सुबह-सुबह, नींबू और शहद मिलाकर गुनगुना पानी पीने की आदत न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि पाचन क्रिया को भी एक्टिव बनाता है। गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। साथ ही, यह वजन कंट्रोल करने और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
गर्मियों में पेट को स्वस्थ और हल्का रखना जरूरी है क्योंकि यह मौसम पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। अगर सुबह के समय इन चीजों का सेवन किया जाए, तो पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
गर्मियों में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
सुबह खाली पेट भीगा हुआ चना, सत्तू का शरबत, ताजा दही, पका केला या नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी चाहिए। ये पेट को ठंडक देते हैं और पाचन को सही रखते हैं।पेट की गर्मी मिटाने के लिए क्या खाना चाहिए?
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए खीरा, तरबूज, दही, नारियल पानी, पुदीना, सत्तू और छाछ का सेवन करें। ये ठंडी तासीर वाले फूड्स शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।पेट की गर्मी के लक्षण क्या हैं?
पेट में गर्मी होने पर जलन, बार-बार प्यास लगना, बदहजमी, मुंह में छाले, शरीर में गर्माहट, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है।