How To Reduce Bloating Immediately: खानपान में बदलाव होने से कभी-कभार ब्लोटिंग होना आम बात है। लेकिन अगर आपको रोज ही ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है, तो इसे नॉर्मल नहीं समझना चाहिए। रोज ब्लोटिंग होने के कई कारण हो सकते हैं। इसका कारण पानी कम पीना या जंक और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना हो सकता है। वहीं, गट हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या भी रोज ब्लोटिंग होने की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करके समस्या का पता लगाना चाहिए। इन सभी कारणों के अलावा खानपान से जुड़ी गलतियां भी बार-बार ब्लोटिंग होने की वजह बन सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट मालविका सहगल ने इन गलतियों के बारे में बताते हुए एक रील शेयर की है। आइए इस रील के माध्यम से समझें ब्लोटिंग की वजह बनने वाली इन गलतियों के बारे में।
पेट फूलने का कारण बन सकती हैं खानपान से जुड़ी गलतियां- Mistakes To Avoid To Get Relief From Bloating
मील में एक साथ कई चीजें खाना- Heavy Meals
अगर आपको भी मील में कई सारी चीजें एक साथ खाने की आदत है, तो यह ब्लोटिंग की वजह बन सकता है। मील में कई सारी चीजें एक साथ खाने से पेट पर दवाब पड़ सकता है। इसके कारण डाइजेशन स्लो हो जाता है और खाना पचने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में आपको ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए एक बार में कई चीजें खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।
जल्दी-जल्दी चबाकर खाना- Eating Fast
जल्दी-जल्दी चबाकर खाने से खाना पच नहीं पाता है। इसके कारण गट पर दवाब पड़ता है और हमें ब्लोटिंग होने लगती है। ऐसे में खाने के साथ हवा भी पेट में जाती है और ब्लोटिंग होने लगती है। इसलिए खाने के हर टूकड़े को 24 से 32 बार चबाकर खाएं। इससे खाना ठीक से पचेगा और आपको बार-बार पेट फूलने की समस्या नहीं होगी।
एसिडिक ड्रिंक्स न पिएं- Acidic Drinks
अगर आपको भी एसिडिक या पैकेज्ड ड्रिंक्स पीना पसंद है, तो इसके कारण आपको ब्लोटिंग हो सकती है। इन ड्रिंक्स में पहले से गैस मौजूद होती है। ऐसे में अगर आप इनका रोज सेवन करते हैं, तो पेट में गैस बढ़ सकती है और आपको ब्लोटिंग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या गर्म पानी पीने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डाइट में फाइबर ज्यादा खाना- More Fiber In Diet
फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। लेकिन अगर फाइबर इनटेक ज्यादा हो जाता है, इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। डाइट में फाइबर ज्यादा एड करने से पाचन तंत्र पर दवाब बढ़ जाता है। इसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए फाइबर इनटेक कम रखें।
जंक फूड ज्यादा खाना- Eating Junk Food
पेट फूलने की समस्या जंक फूड के सेवन से भी हो सकती है। जंक और प्रोसेस्ड फूड में सॉल्ट, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स, प्रिजर्वेटिव्स और चीनी अधिक होती है। इनके सेवन से डाइजेशन को नुकसान होता है और ब्लोटिंग हो सकती है।
डेरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन- Dairy Products
कुछ लोगों को डेरी प्रोडक्ट्स की वजह से भी ब्लोटिंग रहती है। इसे समझने के लिए दो तीन दिन दूध से बनी चीजों को अवॉइड करें। अगर आपको ब्लोटिंग नहीं होती है, तो यह इसका कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय
खाना खाते ही सो जाना- Sleep after Eating
खाना खाते ही सोना ब्लोटिंग की समस्या का कारण बन सकता है। सोने के दौरान हमारी बॉडी रिलैक्स मोड पर होती है। ऐसे में डाइजेशन प्रोसेस स्लो जाता है। जिस कारण आपको ब्लोटिंग हो सकती है।
इन गलतियों के कारण आपको हेल्दी खाने के बावजूद भी ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए खानपान से जुड़ी इन गलतियों का विशेष ध्यान रखें।
View this post on Instagram