पेट में गैस और सूजन आम समस्याएं हैं, जो हमारी गलत खानपान की आदतों और जीवनशैली का नतीजा हो सकती हैं। यह समस्या कभी-कभी असहजता का कारण बनती है, लेकिन लगातार बनी रहे, तो यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी और सेहत से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है। गलत भोजन का चुनाव, समय पर न खाना और कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन पेट में गैस और सूजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट और आदतों पर ध्यान देकर इन समस्याओं से बचना जरूरी है। इस लेख में हम डाइट से जुड़ी ऐसी 7 गलतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिन्हें बदलने से आप पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल से बात की।
1. ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ खाना- Eating Gluten Rich Foods
ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो मुख्य रूप से गेहूं जैसे अनाजों में पाया जाता है। कुछ लोगों में ग्लूटेन को पचाने में मुश्किल होती है, जिसे ग्लूटेन सेंसिटिविटी कहते हैं। इसके कारण पेट में सूजन, दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। अगर आपको अक्सर पेट में भारीपन महसूस होता है, तो अपने आहार से ग्लूटेन-युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे रोटी, बिस्किट और केक को कम करें। इसके बजाय ग्लूटेन-फ्री विकल्प जैसे ज्वार, बाजरा या ओट्स अपनाएं।
इसे भी पढ़ें- Stomach Gas: पेट की गैस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 स्वस्थ आदतें, मिलेगी राहत
2. प्याज और लहसुन का ज्यादा सेवन करना- Eating Excess Quantity of Onion and Garlic
प्याज और लहसुन को पचाने में समय लगता है। इसलिए इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। प्याज और लहसुन को पकाकर खाएं या इनकी मात्रा को संतुलित करें, ताकि इनका पोषण लाभ मिलें और गैस की समस्या भी न हो।
3. फ्रुक्टोज युक्त फलों का ज्यादा सेवन करना- Eating High Fructose Fruits
फलों में प्राकृतिक चीनी होती है, जिसे फ्रुक्टोज कहते हैं। सेब, आम और अंगूर जैसे फलों में फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे पेट में सूजन और गैस बन सकती है। फ्रुक्टोज के कारण, जिन लोगों को पाचन में मुश्किल होती है, उन्हें इसे कम मात्रा में खाना चाहिए या फाइबर से भरपूर फल, जैसे पपीता और केले को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
4. खाने के तुरंत बाद पानी पीना- Drinking Water Just After Eating Food
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इससे पाचन एंजाइम कमजोर हो जाते हैं और भोजन के टूटने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सबसे अच्छा रहता है।
5. बहुत जल्दी खाना- Eating Food Quickly
ज्यादातर लोग समय की कमी के चलते खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। इससे पेट में खाना ठीक से पच नहीं पाता और इससे गैस और सूजन की समस्या होती है। खाने को धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर खाएं। यह आदत न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि गैस और सूजन की समस्या को भी कम करती है।
गैस और सूजन को रोकने के उपाय- Stomach Gas and Swelling Prevention Tips
- पर्याप्त पानी पिएं, ताकि पाचन तंत्र बेहतर काम करे।
- फाइबर युक्त आहार लें। सब्जियां, फल और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें।
- फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं। रोजाना टहलने या हल्की एक्सरसाइज करने से पाचन बेहतर होता है।
- कैफीन और शराब से बचें। ये पेट में सूजन और गैस बढ़ा सकते हैं।
डाइट से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां पेट की बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सही खानपान और स्वस्थ आदतों को अपनाकर पेट में गैस और सूजन की समस्या से बचा जा सकता है। अगर समस्या बार-बार होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version