Doctor Verified

फल खाने के बाद ब्लोटिंग और पेट दर्द हो सकता है फ्रूक्टोज इंटोलरेंस, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

अगर आपको भी फल खाने के बाद पेट में दर्द और पेट फूलने की समस्या होती है, तो यह फ्रुक्टोज इंटोलरेंस का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं इसके लक्षण और बचाव का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
फल खाने के बाद ब्लोटिंग और पेट दर्द हो सकता है फ्रूक्टोज इंटोलरेंस, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका


कुछ लोगों को फल खाने के बाद अक्सर पेट में दर्द की समस्या होती है। इसके अलावा, पेट फूलने और दस्त की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। कई कारणों से व्यक्ति को ये लक्षण महसूस हो सकते हैं। शुरुआती तौर पर इसे पाचन से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है। लेकिन, यदि आपको हर बार फल, शहद या खजूर खाने से इस तरह की समस्या हो रही है तो यह फ्रुक्टोज इंंटोलरेंस (Fructose Intolerance) का संकेत हो सकता है। फ्रुक्टोज (Fructose) फलों, सब्जियों, शहद और ड्राई फ्रूट में पाई जाने वाली प्राकृतिक मिठास होती है। कुछ लोगों को अनुवांशिक रूप से फ्रुक्टोज की समस्या होती है, यह समस्या गंभीर हो सकती है। जिसके चलते व्यक्ति के लिवर और किडनी पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। इस लेख में आगे नारायणा अस्पताल की गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर शिवानी देसवाल से जानते हैं कि फ्रुक्टोज इंटोलरेंस के क्या लक्षण (symptoms of Fructose Intolerance) होते हैं। साथ ही, फ्रुक्टोज इंटोलरेंस से कैसे बचाव किया जाता है। 

फ्रुक्टोज इंटोलरेंस के लक्षण - Symptoms of Fructose Intolerance in Hindi 

पेट में दर्द और ऐंठन

फ्रुक्टोज इंटोलरेंस होने पर व्यक्ति को पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। दरअसल, फ्रुक्टोज का अवशोषण न होने के कारण यह आंतों में गैस का कारण बनता है, जिससे पेट में दर्द और ऐंठन होती है। यह दर्द अक्सर भोजन के कुछ घंटों बाद होता है।

पेट में सूजन और दस्त होना

फ्रुक्टोज का ठीक से पाचन न होने के कारण व्यक्ति को दस्त हो सकते हैं। इसके अलावा, आंतों में गैस के कारण पेट में सूजन भी हो सकती है। पेट में सूजन के कारण व्यक्ति को पेट भारीपन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

fructose intolerance in hindi

उल्टी और जी मिचलाना

कुछ मामलों में, फ्रुक्टोज इंटोलरेंस वाले व्यक्तियों में उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। यह लक्षण तब होता है जब फ्रुक्टोज का पाचन नहीं हो पाता और यह पाचन तंत्र में समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

थकान और कमजोरी

फ्रुक्टोज इंटोलरेंस की वजह से व्यक्ति अक्सर थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि शरीर में ऊर्जा का स्रोत (फ्रुक्टोज) ठीक से पचता नहीं है, जिससे व्यक्ति को ऊर्जा की कमी महसूस होती है।

वजन कम होना

फ्रुक्टोज इंटोलरेंस वाले लोगों का अक्सर वजन घटाने कम होने लगता है। यह इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति फ्रुक्टोज युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करता है, जिससे कैलोरी का सेवन कम हो जाता है और वजन घट सकता है।

फ्रुक्टोज इंटोलरेंस से बचाव कैसे करें? - Prevetion Tips Of Fructose Intolerance in Hindi 

  • फ्रुक्टोज युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें
  • कम-फ्रुक्टोज वाले फलों का चयन करें
  • धीरे-धीरे आहार में बदलाव करें
  • पाचन एंजाइम सप्लीमेंट्स का उपयोग करें
  • स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाएं

इसे भी पढ़ें: इस मौसम में गलत खान-पान से हो सकती है फूड एलर्जी, काम आएंगे ये आसान घरेलू उपाय

Sign And Symptoms of Fructose Intolerance: फ्रुक्टोज इंटोलरेंस एक पाचन संबंधी समस्या है जो व्यक्ति की लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है और कुछ सरल बचाव के उपायों के अपनाकर आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर मरीज की लाइफस्टाइल और डाइट में जरूरी बदलाव का सुझाव दे सकते हैं। 

Read Next

मानसून में आपकी त्वचा पर हो सकती है स्कैबीज, जानें इसके 5 मुख्य लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version