Expert

इस मौसम में गलत खान-पान से हो सकती है फूड एलर्जी, काम आएंगे ये आसान घरेलू उपाय

फूड एलर्जी होने पर स्किन पर रेशैज, मतली, उल्टी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसके लक्षणों में सुधार के लिए आप कुछ आसान डाइट ट‍िप्‍स का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इस मौसम में गलत खान-पान से हो सकती है फूड एलर्जी, काम आएंगे ये आसान घरेलू उपाय


Food Allergy Diet: सर्दियों के सीजन में अक्सर लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से फूड एलर्जी का खतरा रहता है। फूड एलर्जी की परेशानी होने पर स्किन पर चकत्‍ते के साथ उल्टी, मितली और दस्त की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा शरीर में कई अन्य तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। अगर आप फूड एलर्जी से बचाव करना चाहते हैं, तो अपने घर में मौजूद चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों से नैचुरल तरीके से फूड एलर्जी का इलाज किया जा सकता है। साथ ही इससे साइड-इफेक्ट्स का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं इस लेख में क‍ि फूड एलर्जी को कम करने वाले घरेलू नुस्खे क्या हैं? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।   

food allergy home remedies

अदरक की चाय से कम करें फूड एलर्जी के लक्षण- Ginger Tea Cures Food Allergy

फूड एलर्जी के लक्षणों में सुधार के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह मतली से भी राहत दिला सकता है। इतना ही नहीं, अदरक की चाय सूजन से लड़ने में मददगार हो सकता है। अगर आप किसी भी तरह के फूड से एलर्जी से ग्रसित हैं, तो अदरक की चाय का सेवन करें। इससे तुरंत आराम मिलेगा। 

इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें अदरक को कद्दूकस करके डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। इससे फूड एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। 

फूड एलर्जी से राहत दिलाए नींबू का रस- Lemon Juice Cures Food Allergy

नींबू में विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इससे कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। रिसर्च में पाया गया है कि नींबू के सेवन से गंभीर से गंभीर एलर्जिक राइनाइटिस के खतरों को कम करने में मदद मिलती है। नींबू का सेवन आप पानी में मिक्स करके या फिर खाने में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फूड एलर्जी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, जानें एक्सपर्ट से इस बारे में 

ग्रीन टी फूड एलर्जी से दिलाए छुटकारा- Green Tea Cures Food Allergy

ग्रीन टी में भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह हिस्टामाइन को अवरुद्ध कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन, शरीर में हिस्टामाइन छोड़ने वाले सेल्स को स्थिर करने में मददगार होता है। नियमित रूप से ग्रीन टी के सेवन से क्वेरसेटिन मूंगफली एलर्जी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आप फूड एलर्जी से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से 1 से 2 कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

फूड एलर्जी के खतरों को कम करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से मदद ले सकते हैं।

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे पिएं आंवले का जूस, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Disclaimer