Amla Juice Benefits in High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए एक बड़ी समस्या है। इस परेशानी या स्थिति को नजरअंदाज करने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक एचडीएल (HDL) कोलेस्ट्रॉल जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं, दूसरा एलडीएल (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह धमनियों में जाकर जमा हो जाता है। इसकी वजह से ब्लॉकेज बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है और इसकी वजह से हार्ट डिजीज हो सकती हैं। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आंवला जूस (Amla Juice) पीना फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में आंवले का जूस पीने के फायदे और सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में आंवला जूस पीने के फायदे- Amla Juice Benefits in High Cholesterol in Hindi
आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने और बीमारियों से छुटकारा देने में मदद करते हैं। आंवले में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पॉलीफेनोल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, एल्कलॉइड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "आंवले में मौजूद विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह के समय खाली पेट आंवले का जूस पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने और पेट समेत कई गंभीर परेशानियों के खतरे कम करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा
हाई कोलेस्ट्रॉल में आंवला जूस पीने से धमनियों की सफाई होती है। आंवले में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड धमनियों के लिए क्लींजर की तरह से काम करता है और बैड फैट को पिघलाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आंवले में मौजूद पॉलीफेनोल्स, एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट धमनियों और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें आंवला जूस का सेवन?- How To Drink Amla Juice in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवले का जूस रोजाना कुछ दिनों तक नियमित रूप से पीना चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट ताजा आंवले का जूस पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। आंवला जूस पीने के अलावा दिनभर में दो से तीन आंवला का सेवन करने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदा मिलता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से युक्त डाइट का सेवन और तला-भुना, मसालेदार, ऑइली फूड्स का सेवन करने से बचें। इसके अलावा रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से भी आपको शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम करने में मदद मिलती है। इससे हार्ट डिजीज समेत कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)