Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में करें गोंद कतीरा का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Gond Katira in High Cholesterol: गोंद कतीरा में मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

Gond Katira in High Cholesterol: खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और शराब आदि का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। आज के समय में लोग ज्यादातर बीमारियों का शिकार सिर्फ डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों के कारण हो रहे हैं। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गोंद कतीरा खाने के फायदे- Benefits of Gond Katira in High Cholesterol in Hindi

गोंद कतीरा, जिसे अंग्रेजी में Tragacanth Gum कहा जाता है, एक प्राकृतिक गोंद है जो मुख्य रूप से कैटिरा पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "गोंद कतीरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है। गोंद कतीरा में मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।"

 Benefits of Gond Katira in High Cholesterol in Hindi

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल में गोंद कतीरा खाने के मुख्य फायदे इस तरह से हैं-

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना: गोंद कतीरा में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। यह फाइबर पाचन तंत्र में बाइल एसिड्स को बांधता है और उन्हें शरीर से बाहर निकालता है, जिससे शरीर कोलेस्ट्रॉल का उपयोग अधिक बाइल एसिड्स बनाने में करता है, इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

लिपिड प्रोफाइल में सुधार: गोंद कतीरा के नियमित सेवन से लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को बढ़ाता है और बुरे एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

एंटीऑक्सीडेंट गुण: गोंद कतीरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर हार्ट डिजीज का कारण बन सकते हैं।

शरीर के वजन को नियंत्रित करना: गोंद कतीरा का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और लंबे समय पेट भरा है। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें?- How To Eat Gond Katira in High Cholesterol?

हाई कोलेस्ट्रॉल में गोंद कतीरा का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं-

गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह यह एक गाढ़े जेल के रूप में बदल जाएगा। इसे दूध या पानी में मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप गोंद कतीरा को स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं। कुछ लोग गोंद कतीरा को सूप में डालकर भी खाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 17, 2024 20:44 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content