What Is Non-Celiac Gluten Sensitivity in Hindi: पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच एक बार फिर ग्लूटेन चर्चा का विषय बन गया है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग ग्लूटेन फ्री डाइट का विकल्प अपना रहे हैं। ग्लूटेन फ्री डाइट वो है, जिसमें उस अनाज को शामिल नहीं किया जाता है जिसमें ग्लूटेन की मात्रा पाई जाती है। जैसे की गेहूं और राई। ग्लूटेन एक खास तरह का प्रोटीन होता है, जो कुछ खास अनाजों में ही पाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ग्लूटेन फ्री डाइट्स को सीलिएक बीमारी के साथ जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी भी ग्लूटेन से संबंधित परेशानियों का कारण बनती है। ग्लूटेन फ्री डाइट के बारे में तो अक्सर बात हो ही जाती है, लेकिन नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है। नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी को विस्तार से समझने के लिए, ओनलीमायहेल्थ ने मुंबई की कॉरपोरेट वेलनेस फिजिशियन डॉ. किरण ढाके से बातचीत की।
नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी क्या है?- What Is Non-Celiac Gluten Sensitivity?
ग्लूटेन सेंसिटिविटी या नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी अक्सर अज्ञात सीलिएक रोग के समान लक्षण ही दिखाई देते हैं। लेकिन यह दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं। नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी मुख्य रूप से गेहूं का सेवन करने वाले लोगों में ज्यादा दिखाई देती है। मुख्य रूप से जो लोग ज्यादा मात्रा में गेहूं का सेवन करते हैं उनमें यह सेंसिटिविटी ज्यादा नजर आती है। आपको नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी है या नहीं इस विषय पर ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ेंः क्या पैडेड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी का कारण क्या है?- What causes non-celiac gluten sensitivity?
डॉक्टर के अनुसार, नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन ज्यादा मामलों का सटीक प्रमाण अब तक नहीं मिल पाया है।
1. इम्यून सिस्टम से विपरीत जब ग्लूटेन के विषाक्त गुण काम करने लगते हैं और बीमारियों का कारण बनते हैं।
2. ग्लूटेन सेलुलर फंक्शन में विषाक्त घटनाओं के कैस्केड को लाता है, जिससे सेल संरचना, गतिशीलता और रासायनिक संतुलन प्रभावित होता है।
3. कुछ व्यक्ति ग्लूटेन युक्त अनाज में मौजूद प्रोटीन के प्रति प्रतिक्रिया प्रदर्शित कर सकते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करता है और NCGS और सीलिएक रोग की ओर ले जाता है।
नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी के लक्षण क्या हैं?- What are the symptoms of non-celiac gluten sensitivity?
न्यूरोलॉजिकल: सिरदर्द, माइग्रेन, हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होना
मांसपेशियों की टोन और समन्वय विकार
मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं : ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, ऑटिज्म, चिंता, अवसाद, मति का भ्रम होना
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ब्रा पहन सकती हैं? एक्सपर्स से जानें कौन-सी ब्रा होती है ज्यादा सुरक्षित
एलर्जिक समस्याएं : अस्थमा, एटोपिक डर्मेटाइटिस, एक्जिमा, IgE मध्यस्थता एलर्जी
आयरन की कमी से एनीमिया/फोलेट की कमी होना।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version