Doctor Verified

सीलिएक रोग होने पर इन 5 फूड्स का बिलकुल न करें सेवन, मिलेगा फायदा

सीलिएक रोग (Celiac Disease) में आपका इम्यून सिस्टम ग्लूटेन को सही तरह से डायजेस्ट नहीं कर पाता है, ऐसे में जानते हैं इस रोग में क्या नहीं खाना चाहिए?   
  • SHARE
  • FOLLOW
सीलिएक रोग होने पर इन 5 फूड्स का बिलकुल न करें सेवन, मिलेगा फायदा


सीलिएक रोग (Celiac Disease) एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें आपका इम्यून सिस्टम ग्लूटेन के प्रति नकारात्मक प्रतिक्रिया करती है। ग्लूटेन जौ, राई और उनके हाइब्रिड में पाए जाने वाला एक प्रोटीन है, जिसके कारण आपके आंत में सूजन और नुकसान हो सकता है। सीलिएक रोग के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग नजर आते हैं। इसके कारण ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से पीड़ित को दस्त, पेट दर्द औऱ कुपोषण या एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सीलिएक रोग होने पर मरीज उन खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें, जिसमें ग्लूटेन मौजूद हो। तो आइए न्यूवेव वेलनेस सेंटर के फंक्शनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रणव व्यास से जानते हैं कि सीलिएक रोग होने पर किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए? 

सीलिएक रोग में क्या नहीं खाना चाहिए?

गेहूं के उत्पाद 

सीलिएक रोग होने पर पीड़ित ब्रेड, पास्ता और अनाज जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें, क्योंकि इसमें ग्लूटेन का स्तर ज्यादा होता है, जो इम्यूनिटी प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है, जिससे आंतों की परत को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: हर महीने हजारों बच्चे हो रहे हैं सीलिएक डिजीज का शिकार, गेंहूं हो सकता है कारण

जौ 

जौ का सेवन सूप, बीयर, माल्ट जैसे उत्पादों के रूप में करने से आपके सीलिएक रोग और ज्यादा गंभीर हो सकता है। दरअसल, इसमें ग्लूटेन होता है और इसका उपयोग आमतौर पर बीयर और माल्ट फ्लेवरिंग जैसे विभिन्न प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में किया जाता है।

राई

राई से भरपूर कुछ ब्रेड या क्रैकर्स का सेवन सीरिएक रोग को ट्रिगर कर सकते हैं क्योंकि यह ग्लूटेन युक्त अनाज है, जो सीलिएक रोग वाले लोगों में  प्रतिक्रिया का कारण बनता है।

ट्रिटिकेल 

गेहूँ और राई का हाइब्रिड ट्रिटिकेल का सेवन आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इसमें गेहूं और राई दोनों प्रोटीन होते हैं, जो ग्लूटेन की मात्रा के कारण हानिकारक बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: होने वाले बच्चे के विकास पर असर डालता है सीलिएक रोग, गर्भवती महिलाएं बरतें जरूरी सावधानियां  

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ 

प्रोसेस्ड फूड्स जैसे सॉस, ड्रेसिंग या स्नैक्स में ग्लूटेन को एडिटिव्स में या बाइंडर के रूप में छिपाया जा सकता है। छिपे हुए ग्लूटेन के लिए हमेशा लेबल की जांच करें, जो कैंडी या फ्लेवर्ड चिप्स जैसे उत्पादों में भी मौजूद हो सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Pranav Vyas (@dr.vyas.health)

सीरिएक रोग से पीड़ित मरीज इन फूड्स का सेवन करने से पहरेज करें, और हमेशा लेबल पढ़ना और सर्टिफाइड ग्लूटेन-फ्री उत्पाद चुनना जरूरी है।

Image Credit: Freepik 

Read Next

मुंहासे होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 फल-सब्जियां, समस्या होगी कम और त्वचा में आएगा निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version