What Happens If Celiac Disease Goes Undetected In Hindi: सीलिएक रोग ऑटो इम्यून डिजीज है, जो कि पाचन क्षमता को प्रभावित करता है। सीलिएक ग्लूटन के कारण होती है। ग्लूटन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो गेहूं, जौ और राई में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से छोटी आंत को नुकसान पहुंचाता है। यही नहीं, सीलिएक रोग पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा डालता है। इसी से आपको अंदाजा हो गया है कि सीलिएक रोग कितना गंभीर है। अगर किसी को सीलिएक रोग हो जाता है, तो उन्हें कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे पाचन संबंधी बीमारियां। इसमें डायरिया, पेट दर्द आदि शामिल हैं। वहीं, थकान, स्किन रैशेज और कमजोरी भी इसी के कुछ लक्षणों में से एक है। कई बार यह देखने में आता है कि लोगों को पता नहीं होता है कि उन्हें सीलिएक रोग है। ऐसे में वे इसका इलाज समय पर शुरू नहीं होता है। यहां सवाल उठता है कि अगर समय पर सीलिएक रोग का इलाज शुरू न हो, तो शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है? जानें मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा में इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. छाया वाजा से।
सीलिएक रोग का समय पर इलाज न होने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?- What Happens When Celiac Disease Goes Untreated In Hindi
सीलिएक रोग एक गंभीर बीमारी है। इसकी अनदेखी करना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर इसका इलाज किया जाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
कुपोषण
सीलिएक रोग की वजह से मरीज कुपोषित हो सकता है। सवाल है, इसके पीछे क्या कारण है? दरअसल, सीलिएक रोग के कारण पोषक तत्व पूरी तरह अवशोषित नहीं होते हैं। वहीं, इसका बुरा प्रभाव छोटी आंत पर भी पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति अक्सर बीमार और कमजोर महसूस करता है। इस स्थिति में व्यक्ति कूपोषित हो जाता और कुपोषण से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है सिलिएक रोग, जानें इसके कारण
हड्डियों का कमजोर होना
सीलिएक रोग के कारण मरीज की हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार सीलिएक रोग में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है। पोषक तत्वों में कैल्शियम और विटामिन-डी भी शामिल होता है। अगर शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी हो जाती है, तो ऐसे में मरीज की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हड्डियां न सिर्फ कमजोर हो जाती हैं, बल्कि इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमार का जोखिम भी बढ़ जाता है।
आयरन की कमी
सीलिएक रोग के कारण मरीज में आयरन की कमी भी हो जाती है। इस मामले में भी आप कह सकते हैं कि सीलिएक रोग के कारण आयरन का अवशोषण नहीं होता है। इस स्थिति में शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, जिससे व्यक्ति को एनीमिया जैसी बीमारी हो जाती है। आपको बता दें कि एनीमिया के कारण व्यक्ति में थकान और कमजोरी जैसे अन्य लक्षण नजर आते हैं।
इंफर्टिलिटी
सीलिएक रोग की वजह पुरुष और महिला दोनों में इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। ऐसा कैसे होता है? इस बारे में एक्सपर्ट समझाते हैं कि सीलिएक रोग के कारण पोषक तत्वों का अवशोषण रुकता है। इसके अलावा, चूंकि यह ऑटोइम्यून बीमारी है, ऐसे में बॉडी का ऑटोइम्यून मैकेनिज्म भी प्रभावित होता है। नतीजतन, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को इंफर्टिलिटी का शिकार होना पड़ता है।
All Image Credit: Feepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version