Doctor Verified

सीलिएक रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

Causes Of Celiac Disease: गेहूं से बनी चीजें खाने के बाद अगर आपका पेट भी खराब हो जाता है, तो यह सीलिएक रोग का संकेत हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सीलिएक रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण


Causes Of Celiac Disease: बहुत बार हम देखते हैं, कि जब कुछ लोग गेहूं से बनी कोई चीज खाते हैं, तो कुछ समय बाद उन्हें पेट में ब्लोटिंग, दर्द, गैस  और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, कुछ लोगों की त्वचा में एलर्जी भी देखने को मिलती है। ऐसा उन व्यक्तियों के साथ होता है, जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ग्लूटेन एक प्रोटीन होता है, जो अनाज में पाया जाता है। ग्लूटेन से एलर्जी की इस बीमारी को मेडिकल भाषा में सीलिएक रोग कहते हैं। अगर इस बीमारी से पीड़ित लोग ऐसे किसी फूड का सेवन करते हैं जिनमें ग्लूटेन होता है, तो इसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ये बीमारी होती क्यों है? ओनलीमायहेल्थ (OnlymyHealth) की स्पेशल सीरीज 'बीमारी को समझें' में हम डॉक्टर से बातचीत करके आपको आसान भाषा में किसी बीमारी और उसके कारण समझाते हैं। सीलिएक रोग के कारणों को समझने के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल, नोएडा की डॉ. श्वेता जैसवाल (Dr. Shweta Jaiswal- Senior dietician) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

सीलिएक रोग क्यों होता है- Causes Of Celiac Disease In Hindi

डॉ. श्वेता के अनुसार, सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। यह किसी व्यक्ति को तब होता है, परिवार में किसी को यह समस्या रही हो। यह व्यक्ति के जीन पर निर्भर करती है। ग्लूटेन जब हमारी आंतों में पहुंचता है, यह इम्यूनिटी के खिलाफ एंटीबॉडी के उत्पादन को ट्रिगर करना शुरू कर देता है। ये एंटीबॉडी छोटी आंत की परत डैमेज करते हैं। जब आंत की परतों को नुकसान पहुंचता है, तो इससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होने लगता है। भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। इससे शरीर में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

सीलिएक रोग किसी आम तौर पर तब विकसित होता है, जब कोई व्यक्ति किसी तनाव से गुजरा होता है। यह भी देखने को मिलता है, कि जो लोग सर्जरी, किसी बीमारी या गर्भावस्था, या गंभीर भावनात्मक स्थिति से गुजरते हैं, तो कुछ समय बाद उनमें सीलिएक रोग की शुरुआत होने लगती है। हालांकि, इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है। जब आप ग्लूटेन फ्री फूड्स का सेवन अधिक करना शुरू कर देते हैं, तो इसके लक्षण विकसित होने लगते हैं। यह 8 से 12 महीने की उम्र से लेकर 60 की उम्र के बीच, कभी भी विकसित हो सकता है।

Causes Of Celiac Disease In Hindi

इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के शुरुआती एक महीने फॉलो करें ये एक्सरसाइज रूटीन, बढ़ेगी फ्लेक्सिबिलिटी

सीलिएक रोग के लक्षण क्या हैं?

  • ब्लोटिंग और पेट दर्द
  • पेट में गैस और कब्ज
  • दस्त और फैट युक्त मल
  • कमजोरी और थकान
  • त्वचा में पीलापन और हाथ-पैर ठंडे होना
  • सिरदर्द

इसे भी पढ़ें: बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुरुआत में कैसा होना चाहिए वर्कआउट रूटीन

  • मुह के छाले
  • वजन घटना
  • शारीरिक विकास न होना
  • मांसपेशियां कमजोर होना
  • आंख और नजर से जुड़ी समस्याएं
  • अनियमित पीरियड और गर्भधारण में परेशानी
  • असामान्य अवधि या गर्भधारण में परेशानी
  • मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन
  • तनाव और अवसाद

इसे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

ये लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं। इसलिए अगर आप उपरोक्त लक्षणों में से कुछ को अक्सर नोटिस करते हैं, खासकर अनाज से बनी कोई चीज खाने के बाद, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(With Inputs: Dr. Shweta Jaiswal- Senior dietician, Sharda Hospital)

All Image Source: freepik

Read Next

किडनी खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version