Addison Disease: शरीर में कई तरह की ग्रंथियां है, जो किसी न किसी तरह से शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक होते हैं। किड़न की ऊपर पाए जाने वाला एड्रेनल ग्लैंड कई तरह के हार्मोन को नियंत्रित करने का काम करता है। एड्रेनल ग्लैंड हार्मोन का उत्पादन करते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म, प्रतिरक्षा प्रणाली, ब्लड प्रेशर, तनाव की प्रतिक्रिया और अन्य आवश्यक कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। जब एंड्रेनल ग्लैंड सही तरह से कार्य नहीं कर पाता है, तो इससे और कोर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन हार्मोन में कमी आ सकती हैं। इस स्थिति को एडिसन रोग के नाम से जाना जाता है। इस लेख में आगे नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पंंकज वर्मा से एडिसन रोग के कारण और लक्षणों के बारे में जानते हैं।
एडिसन रोग के क्या कारण होते हैं?
एडिसन रोग के कई संभावित कारण हो सकते हैं, इन्हें आगे बताया गया है।
टॉप स्टोरीज़
ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया
एडिसन रोग का सबसे सामान्य कारण ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से एड्रेनल ग्रंथियों को हमला करती है, जिससे ग्रंथियों की क्षति होती है और हार्मोन उत्पादन में कमी आ जाती है।
संक्रमण
- कुछ संक्रमण भी एड्रेनल ग्रंथियों को डैमेज कर सकते हैं। जैसे:
- टीबी (ट्यूबरकुलोसिस): यह संक्रमण ग्रंथियों को सीधे प्रभावित कर सकता है।
- एचआईवी/एड्स: यह वायरस भी एड्रेनल ग्रंथियों को प्रभावित कर सकता है।
जैविक विकार (Organic Disorder)
कुछ दुर्लभ जैविक विकार भी एडिसन रोग का कारण बन सकते हैं। इनमें कंजेनिटल एड्रेनल हाइपरप्लासिया और एड्रेनोल्यूकोडिस्ट्रॉफी शामिल हैं।
कैंसर
कभी-कभी, कैंसर भी एड्रेनल ग्रंथियों में फैल सकता है और उन्हें क्षति पहुंचा सकता है, जिससे एडिसन रोग हो सकता है।
एड्रेनल ग्रंथि की सर्जरी
यदि एड्रेनल ग्रंथियों को किसी कारणवश हटाना पड़े, तो यह भी एडिसन रोग का कारण बन सकता है।
एडिसन रोग के लक्षण
एडिसन रोग के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और कई बार इन्हें अन्य सामान्य समस्याओं के साथ जुड़ा हुुआ मान लिया जाता है। आगे जानते एडिसन रोग के लक्षणों के बारे में
1. थकान और कमजोरी
एडिसन रोग के मरीज अक्सर अत्यधिक थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं, जो आराम करने के बाद भी दूर नहीं होती।
2. वजन कम होना और भूख न लगना
मरीजों का वजन बिना किसी कारण के कम हो सकता है और भूख में कमी आ सकती है।
3. हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर लो होना)
ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है, जिससे चक्कर आना, थकावट, और कमजोरी महसूस हो सकती है।
4. मांसपेशियों में दर्द
मरीज अस्थि और मांसपेशी दर्द का अनुभव कर सकते हैं, जो गंभीर हो सकता है।
5. ब्लड प्रेशर लो होना
एडिसन रोग से पीड़ित लोगों में ब्लड प्रेशर हो सकता है, विशेष रूप से खड़े होने पर चक्कर आना और बेहोशी की संभावना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: हर समय महसूस होती है थकान और कमजोरी? राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
एडिसन से संबंंधित लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इस दौरान व्यक्ति को थकान और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। यदि, आपको एडिसन रोग की वजह से रोजाना के काम करने में परेशानी हो रही हो तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।